बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधान पार्षद एवं जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार को मातृ शोक, सीएम नीतीश सहित गणमान्य लोगों ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

विधान पार्षद एवं जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार को मातृ शोक, सीएम नीतीश सहित गणमान्य लोगों ने व्यक्त की गहरी शोक संवेदना

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री एवं विधान पार्षद और जदयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार की माँ के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। नीरज कुमार की माता सुधा सिन्हा का मंगलवार को निधन हो गया। 

वह पिछले कुछ दिनों से आयु सम्बन्धी बीमारियों से जूझ रही थी। वह दिनांक 27 दिसंबर 2023 से आईसीयू में भर्ती थी। सुधा सिन्हा 86 वर्ष की थी। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को पैतृक गांव मोकामा में होगा।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने शोक संदेश में कहा है कि माँ का निधन असहनीय और अपूरणीय क्षति होता है। माँ का स्थान दुनिया में कोई नहीं ले सकता। मुख्यमंत्री ने नीरज कुमार से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हें सांत्वना भी दी।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है। अन्य कई नेताओं, मंत्रियों और विधायकों के साथ लोगों ने भी सुधा सिन्हा के निधन पर शोक व्यक्त किया है। 

प्रियदर्शन शर्मा की रिपोर्ट 

Suggested News