बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जाति धर्म के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंकने वालों को सद्बुद्धि दे भगवान : सांसद विजय मांझी

जाति धर्म के नाम पर राजनीतिक रोटी सेंकने वालों को सद्बुद्धि दे भगवान : सांसद विजय मांझी

GAYA : विगत एक सप्ताह से गया के बेलागंज प्रखंड मुख्यालय के बेलाडीह गांव में चल रहे देवी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ का शुक्रवार को भव्य भंडारा के साथ समापन हो गया। शुक्रवार को हुए यज्ञ के समापन समारोह में क्षेत्रीय सांसद विजय कुमार मांझी शामिल हुए। यज्ञ के समापन समारोह में शामिल होने आए सांसद ने भंडारे के दौरान यज्ञ का प्रसाद ग्रहण किया एवं नव निर्मित देवी मंदिर में क्षेत्र के लोगों के सुख शांति और समृद्धि की कामना की। 

इस दौरान उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान हमारे सभ्यता और संस्कृति की पहचान है। जिससे मन कर्म के अलावा वातावरण भी शुद्ध होता है। सनातन धर्म में सभी धर्मों का सार छिपा हुआ है। हमारे देश में सभी धर्मों का सम्मान बराबरी का है। उन्होंने कहा कि धर्म हमे गलत रास्ते पर जाने से रोकता है।  साथ ही मन को शांति प्रदान करता है। धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन समाजिक समरसता का परिचायक है। जिसमें बड़े छोटे का कोई भेद नहीं होता है। 

सांसद ने देवी मंदिर में प्रार्थना करते हुए कहा कि देवी मां देश को जाति धर्म के आधार बांट कर अपनी राजनीतिक रोटी सकने वाले लोगों को सद्बुद्धि प्रदान करें। पत्रकारों के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन की केंद्र और बिहार की सरकार सभी वर्गो का समान रूप से विकास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व देश और बिहार प्रदेश आगे बढ़ रहा है। विकास का यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। 

इस दौरान मौके पर जदयू नेता कमलेश त्रिपाठी, भाजपा नेता अशोक शर्मा, सूचित शर्मा, समाजिक कार्यकर्ता रविशंकर कुमार, मोहित त्रिपाठी, योगेन्द्र कुमार मुन्ना, अजय सिंह, मनोज सिंह, धनंजय शर्मा, रवीश कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

गया से प्रभात कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

Suggested News