बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कटिहार में विधान पार्षद पर मेयर प्रत्याशी ने लगाया आरोप, कहा गारंटी कार्ड का कॉपी कर बनाया मेनिफेस्टो, कैसे होगा शहर का विकास

कटिहार में विधान पार्षद पर मेयर प्रत्याशी ने लगाया आरोप, कहा गारंटी कार्ड का कॉपी कर बनाया मेनिफेस्टो, कैसे होगा शहर का विकास

KATIHAR : राज्य में नगर निगम चुनाव के लिए प्रचार का कल आखिरी दिन हैं। इसके बाद 28 दिसंबर को मेयर, डिप्टी मेयर और वार्ड पार्षद के चुनाव कराये जाएंगे। ऐसे में कटिहार नगर निगम चुनाव में हर प्रत्याशी और उनके समर्थक बाजी अपने पक्ष में करने के लिए आखिरी दांव खेलने के लिए तैयार है। 


इसी कड़ी में मेयर पद के सशक्त दावेदार रितु अग्रवाल के पति सामाजिक कार्यकर्ता ललित अग्रवाल ने विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उनके गारंटी कार्ड कॉपी करने का आरोप लगाया है। बताते चलें की विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के धर्मपत्नी उषा अग्रवाल भी मेयर पद के प्रत्याशी है। 

इस बीच ललित अग्रवाल ने अपने धर्म पत्नी रितु अग्रवाल के पक्ष में प्रेस वार्ता  करते हुए विधान पार्षद अशोक अग्रवाल पर जमकर हल्ला बोला। ललिता अग्रवाल ने कहा की अशोक अग्रवाल पिछले 15 सालों से विधान पार्षद हैं। इसके बावजूद उनके पास विकास का कोई विजन नहीं है। उन्होंने सितम्बर महीने में कटिहार शहर के विकास के लिए गारंटी कार्ड बनाया था। जिसका हुबहू कॉपी कर उषा अग्रवाल में घोषणा पत्र जारी कर दिया है।

ललित अग्रवाल ने कहा की यह काम भी जनता के साथ भी धोखा ही है। जब उनके पास अपना कोई कोई विजन नहीं है तो वे शहर का विकास कैसे कर पाएंगे। उन्होंने कहा की उनकी पत्नी रितु अग्रवाल की जीत निश्चित है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट 

Suggested News