बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पालीगंज में जन सुराज के नेताओं और कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, जन शिकायत केंद्र खोलने का लिया गया निर्णय

पालीगंज में जन सुराज के नेताओं और कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, जन शिकायत केंद्र खोलने का लिया गया निर्णय

PATNA: पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल बाजार स्थित आर्य समाज मंदिर सभागार में रविवार को जन सुराज की एक परिचर्चा सह कार्यकर्ता बैठक आयोजित किया गया। जिसमें नगर पंचायत के सभी वार्डो में एक जन शिकायत सह जन सुराज सुविधा केंद्र खोलने की निर्णय लिया गया, जिसमें सभी वार्डो की जन समस्याओं का निवारण जन सुराज के कार्यकर्ताओ द्वारा किया जायेगा। साथ ही एक केंद्रीय कमिटी का गठन किया गया।

जानकारी के अनुसार पालीगंज अनुमंडल बजार स्थित आर्य समाज मंदिर सभागार में पालीगंज विधानसभा संयोजक वरिष्ठ चिकित्सक एवं जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. श्यामनंदन शर्मा के नेतृत्व में पालीगंज नगर पंचायत के समाज सेवायों एवं बुद्धिजीवियों के साथ परिचर्चा सह कार्यकर्ता बैठक का आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता राजकिशोर सिंह ने किया और संचालन विकास आर्या एवं धन्यवाद ज्ञापन महेन्द्र पासवान ने किया।

इस बैठक को संबोधित करते हुए पालीगंज विधानसभा के संयोजक के मुख्य वक्ता डॉक्टर श्यामनंदन शर्मा ने कहा भ्रष्टाचार का माहौल व्याप्त है। देश के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा देश की भोली भाली आम जनता को ठगने में लगी हुई। वहीं दूसरी ओर देश की जनता भी इसके लिए खुद जिम्मेवार है। खुद अपने लिए नहीं सोचती अपना विकास कैसे होगा हमारे बच्चों की भविष्य कैसे क्या होगी, देश के दिए जा रहे झूठ से झूठ झांसी और वादे में हमेशा ठगे जाते रहे हैं। हमलोग जात पात, धर्म संम्प्रदाय के साथ साथ चेहरे देखकर वोट करते हैं, लेकिन उसका परिणाम क्या हम लोग भुगत रहे हैं। आपस में हम लोग खुद राजनीतिक भ्रष्ट नेताओं द्वारा उनके झांसे में आते रहे हैं, लेकिन अब हमें खुद को जागना और दुसरो को जगाना होगा। अपने और अपने बच्चों के भविष्य के बारे में आगे सोचना होगा, जात पात धर्म संप्रदाय अपने विकास के बारे में खुद सोचना होगा, जब जाट के नाम पर वोट देते हैं तो जाति दिखाई देता है। धर्म के नाम पर वोट देते हैं तो धर्म ही दिखाई देता है, के नाम पर वोट करते हैं तो चेहरे सिर्फ दिखाई देता, विकास कहीं दिखाई नहीं देता, समय और वक्त आ गया है कि हमें अपनी खुद लड़ाई लड़नी होगी और अपने और अपने बच्चों की भविष्य का निर्माण करने के लिए सोचना होगा।

इस मौके पर एक पालीगंज नगर पंचायत की जन सुराज की संचालन कमेटी बनाई गई है, जिसकी मोहन चौधरी अध्यक्ष एवं संयोजक विकास आर्या के साथ कई लोगों को इसके सदस्य बनाया गया हैं। वहीं इस मौके पर वरिष्ठ शिक्षाविद विजय नारायण सिंह यादव, मोहन चौधरी, उर्मिला देवी, रणधीर नारायण सिंह, पृथ्वी नारायण सिंह, अशोक शर्मा, सतीश खत्री, सुरेंद्र शर्मा समेत कई कई वक्ताओं ने अपने विचार रखें.

Suggested News