बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पारा मेडिकल के छात्र-छात्राओं को महँगी पढ़ाई से मिलेगी निजात, एस के मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स करेगा राष्ट्रीय छात्रवृति प्रवेश परीक्षा का आयोजन

पारा मेडिकल के छात्र-छात्राओं को महँगी पढ़ाई से मिलेगी निजात, एस के मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स करेगा राष्ट्रीय छात्रवृति प्रवेश परीक्षा का आयोजन

PATNA : एस० के० मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स के अध्यक्ष एस के मंडल ने कहा की आज वर्ष 2022 का अन्तिम दिन है। ईश्वर की कृपा से हम सबों के लिए यह अच्छा रहा। वर्ष 2022 के पूर्व लगातार दो वर्षों से पूरा विश्व वैश्विक कोरोना महामारी को झेल रहा बहुत था. जिसके कारण पूरा विश्व संकट में आ गया था। पहली बार विश्व संगठन (WHO) को ऐसा लगा कि विश्व में चिकित्सा सेवा को और सुदृढ़ करने की जरूरत है। ऐसी परिस्थिति में अब बिहार चिकित्सा सेवा के लिए एक नए युग में प्रवेश कर गया है। चिकित्सा सेवा को सुदृढ़ बनाने के लिए चिकित्सा शिक्षा को बनाने की जरूरत होती है। पिछले कुछ वर्षों में राज्य में अनेकों पारा मेडिकल, नर्सिंग और फार्मेसी संस्थानों की स्थापना राज्य सरकार के द्वारा की गयी है, और निजी क्षेत्र में भी अनेको चिकित्सा शिक्षा के संस्थानों को राज्य सरकार के द्वारा मान्यता दी गयी है। जिससे राज्य में पारा मेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की कमी को भविष्य में दूर किया जा सकेगा। 


उन्होंने कहा की राज्य में जिस दिन पारामेडिकल और नर्सिंग स्टाफ की कमी दूर हो जाएगी। उस दिन लगभग स्वास्थ्य के क्षेत्र में बिहार एक अग्रणी राज्यों में होगा। एस० के० मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स, नर्सिंग, पारामेडिकल फार्मेसी और मैनेजमेंट जैसे संस्थानों का संचालन करता है, जो अपने अनवरत प्रयास से वर्ष 2010 से 2022 तक इन क्षेत्रों में लगभग 7000 छात्र-छात्राओं को प्रशिक्षण देकर एक होनहार नर्सिंग और पारामेडिकल स्टाफ बनाने का कार्य किया। 

एस० के० मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स के द्वारा संचालित संस्थानों में सत्र 2022 में नामांकन लेने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रवेश परीक्षा आयोजित की गयी थी, जिसमें 6200 छात्र-छात्राएँ सम्मिलित हुए थे। पहले बिहार से छात्र-छात्राएँ अपने पढ़ायी के लिए बिहार से बाहर जाते थे। हमने इस राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा 2022 के माध्यम से पूरे देश को बताने का काम किया कि बिहार भी शिक्षा हब है यहाँ आइये और यहाँ प्रशिक्षण प्राप्त कीजिए। अब एस० के० मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स के द्वारा संचालित संस्थानों को बिहार स्टूडेन्ट क्रेडिट कार्ड योजना के पोर्टल पर भी अंकित कर दिया गया है। मैं इसके लिए शिक्षा विभाग, बिहार सरकार, पटना को धन्यवाद देता हूँ।

मंडल ने कहा की आने वाले वर्ष 2023 में भी इसी तरह एस0 के0 मंडल ग्रुप ऑफ इन्स्टीच्यूशन्स के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय छात्रवृति प्रवेश परीक्षा- 2023 का आयोजन किया जाएगा। राज्य में लगातार स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार हो रहा है, इसके लिए मैं मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को धन्यवाद देता हूँ। आने वाले नए वर्ष 2023 के लिए मैं आप सभी को शुभकामना देता हूँ और मैं ईश्वर से प्रार्थना करूंगा कि आप सभी हमेशा की तरह उर्जावान बने रहे और राज्य के विकास में सहभागी बने।

Suggested News