बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आजाद तिब्बत सुरक्षित भारत के संदेश के साथ बोधगया पहुंचे मेश्राम, पहले भी चार बार कर चुके हैं साइकिल यात्रा, तिब्बत में कम्युनिस्ट चीनी शासन को समाप्त करने के लिए चला रहे अभियान

आजाद तिब्बत सुरक्षित भारत के संदेश के साथ बोधगया पहुंचे मेश्राम, पहले भी चार बार कर चुके हैं साइकिल यात्रा, तिब्बत में कम्युनिस्ट चीनी शासन को समाप्त करने के लिए चला रहे अभियान

BODHGAYA: कोर ग्रुप फॉर तिबेटियन कॉज के क्षेत्रीय संयोजक संदेश मेश्राम साइकिल यात्रा कर बोधगया पहुंचे। जहां बोधगया के तिब्बत बौद्ध मठ में भिक्षु प्रभारी आमजी लामा ने उनका स्वागत किया। भारत तिब्बत मैत्री संघ नागपुर के महासचिव पांचवी जन जागरण साइकिल यात्रा का आयोजन कर रहे है। इसी कड़ी में 5 नवंबर 2023 से 10 दिसंबर 2023 तक तिब्बती पर्यावरणवादी कर्मा समद्रुप की रिहाई के लिए अभियान सहित आजाद तिब्बत सुरक्षित भारत का संदेश दे रहे हैं। 

इसके पहले मेश्राम इस तरह की चार साइकिल यात्राएं आयोजित कर चुके हैं। पहली साइकिल यात्रा वर्ष 2014 में नागपुर से तिब्बत बचाओ साइकिल अभियान शिक्षक से हुई थी। जो मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ आंध्र प्रदेश तेलंगाना सहित पांच राज्यों से गुजरते हुए 4000 किलोमीटर की दूरी तय थी। इसके बाद वर्ष 2016 में उनकी दूसरी साइकिल यात्रा तिब्बत के बचने के लिए रैली शीर्षक से नागपुर से शुरू हुई जो मध्य प्रदेश से होकर उत्तर प्रदेश और बोधगया बिहार 1200 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए पहुंचे l

इसी तरह उन्होंने चार बार साइकिल यात्रा किया। यह उनकी पांचवी जैन जागरण साइकिल यात्रा होगी जो 5 नवंबर 2023 को कोलकाता पश्चिम बंगाल से शुरू होगी और 10 दिसंबर 2023 को राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में समाप्त होगी। साइकिल यात्रा का उद्देश्य तिब्बत में कम्युनिस्ट चीनी शासन की दमनकारी नीतियों के तहत तिब्बत के अंदर व्याप्त गंभीर स्थिति के बारे में आम भारतीय जनता के बीच जागरूकता पैदा करना है। यह साइकिल यात्रा तिब्बती पर्यावरणवादी कर्मा समद्रूप की रिहाई के 

लिए भी अभियान चला रही है। जिन्हें चीनी अधिकारियों ने झूठे आरोप में 15 साल जेल की सजा सुनाई है। अभियान में उन सभी तिब्बती राजनीतिक कैदियों की रिहाई का भी आवाहन किया गया है। जिन्हें झूठी सजा सुनाई गई है और जेल में प्रताड़ित किया जा रहा है।

Suggested News