शेखपुरा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी, कहा आरक्षण खत्म करने की साजिश को किया जायेगा नाकाम

शेखपुरा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी, कहा आरक्षण खत्म करने की साजिश को किया जायेगा नाकाम

SHEKHPURA : जदयू की ओर से सूबे के सभी अनुमंडलों में भीम संवाद का आयोजनकिया जा रहा है। इसी को लेकर बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री को 18 जिलों में भीम संवाद कार्यक्रम की जिम्मेवारी दी गई है। जिसको लेकर बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी जमुई जिला में भीम संवाद कार्यक्रम समाप्त कर शेखपुरा के रास्ते पटना जाने के दौरान शेखपुरा जिले के बरबीघा के हटिया चौक पर रुके। जहाँ मंत्री अशोक चौधरी अपने बरबीघा के करीबियों से मुलाकात की और जदयू के भीम संवाद के उद्देश्य की जानकारी दी। 

 

इसी बीच मीडिया के सवालों का भी जवाब दिया। इस दौरान विहार के भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने  कहा की कुछ महत्वाकांक्षी राजनीतिक दल के लोग आरक्षण खत्म करना चाहते है,लेकिन जदयू किसी भी स्थिति में आरक्षण को खत्म करने नही देगा। अशोक चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर का सपना दलितों, पिछड़ों, बांचितों के उत्थान का सपना था। 

उन्होंने कहा की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा दलितों के उत्थान के लिए लगातार ऐसे ऐसे काम किए गए। जिससे बाबा साहेब आंबेडकर का सपना साकार हो रहा है। नीतीश कुमार बाबा साहेब अंबेडकर के सपनों को साकार करने में जुटे हुए हैं। 60 वर्षों में पूरे देश में किसी ने इतना काम दलितों के लिए नहीं किया। जितना काम 17 वर्षों में नीतीश कुमार ने कर दिया।

विजय सिन्हा के भ्रष्टाचारियों के उपर बुलडोजर चलाने के बात पर भड़के मंत्री चौधरी ने कहा कि विजय सिन्हा को कोई भी सिरियस नहीं लेता है। वहीं यु पी के योगी सरकार को मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि यु पी में 3 दिन से बिजली नहीं है। पुरा यु पी अंधेरे में है और लोग सिर्फ बुलडोजर की बात करते हैं। वहीं बरबीघा को जल्द अनुमंडल बनाए जाने की बात कही तो लोगों ने खुब ताली बजाया और बरबीघा के किसानों के समस्या को जाना और समस्या को सुलझाने की बात किया। 

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट 

Find Us on Facebook

Trending News