बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांका में श्रावणी मेले का मंत्री जयंत राज और सांसद गिरिधारी यादव ने किया उद्घाटन, अधिकारियों और जवानों ने संभाला मोर्चा

बांका में श्रावणी मेले का मंत्री जयंत राज और सांसद गिरिधारी यादव ने किया उद्घाटन, अधिकारियों और जवानों ने संभाला मोर्चा

BANKA : महादेव के प्रति श्रद्धा और विश्वास से भरा श्रावणी मेला का आगाज आज पहली सोमवार को हो गया। बांका और मुंगेर से सटे यहां धौरी गेट पर भवन निर्माण मंत्री बिहार सरकार जयंत राज, सांसद गिरिधारी यादव और स्थानीय विधायक मनोज यादव, एमएलसी संजय सिंह की उपस्थिति में डीएम अंशुल कुमार एसपी डा. सत्यप्रकाश ने संयुक्त रुप से मेले का उद्घाटन फीता और नारियल फोड़ कर किया। इसके साथ ही कांवरिया बोल बम का नारा लगाते हुए का आगे निकलने लगे।

हालांकि इस बार विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं को बांका में बेहतरीन सुविधा दी गई है। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की आज से शुरूआत हो गई है। इसको लेकर बांका जिले के प्रशासनिक अधिकारियों सहित सभी वरीय पदाधिकारियों ने मोर्चा संभाल लिया है। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले में देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने को लेकर डीएम अंशुल कुमार, एसपी डॉ. सत्य प्रकाश द्वारा बांका और मुंगेर की सीमा पर धौरी बॉर्डर के पास फीता काटकर एवं नारियल फोड़कर तैयारियों का शुभारंभ कर दिया है। मौके पर डीएम, एसपी ने कांवरिया पथ पर पैदल चलकर विभिन्न सुविधाओं से संबंधित जानकारी  भी ली। डीएम अंशुल कुमार ने संबंधित अधिकारियों को कांवरियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने का भी आदेश  दिया है।

मंत्री जयंत राज ने कहा कि इस बार श्रावणी मेला में सुरक्षा के और कांवरियों के लिए व्यापक इंतजाम किया गया है। 3000 पुलिस बल की तैनाती और 15 अस्थाई थाने की  बनाई गई है। कांवरियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिसके लिए  जगह-जगह पांच-पांच के टुकड़ी में घुड़सवार दस्ता भी लगाया गया है। वहीँ कांवरिया पथ स्थित अवरखा में पर्यटन विभाग द्वारा नियंत्रण कक्ष बनाया गया है। अबरखा धर्मशाला के पास जिला प्रशासन द्वारा टेंट सिटी बनाया गया है। जिसमें 500 पुरुष के लिए और 100 महिला के लिए  बेड कांवरिया के ठहरने के लिए इंतजाम किया गया है जो बांका पर्यटक विभाग द्वारा बनाया गया है। जिला नियंत्रण कक्ष से पूरे मेले की देखरेख की जाएगी। जिला नियंत्रण कक्ष में ऑपरेटर की भी प्रतिनियुक्ति की गई है जो कांवरिया पथ में प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मी का दैनिक उपस्थिति का रिकॉर्ड रखेंगे। वहीं धर्मशालाओं आदि जगहों पर प्रतिनियुक्त अधिकारी भी अपने धर्मशाला में मौजूद अधिकारी एवं कर्मी की उपस्थिति का रिकॉर्ड भेजेंगे। जिस आधार पर जिला नियंत्रण कक्ष में मौजूद वरीय पदाधिकारी अनुपस्थित अधिकारी एवं कर्मियों पर कार्रवाई करेंगे।

वही मंत्री जयंत राज ने कहा की कांवरियों की हर सुविधा को ध्यान में रखा जाएगा। कांवरिया पथ पर गंगा नदी का बालू हर साल की अपेक्षा इस साल बहुत ही अच्छे ढंग से  बिछाया गया है। जिससे कांवरियों को चलने में परेशानी नहीं हो। कांवरियों  की सुरक्षा के लिए हर जगह पुलिस पदाधिकारी की तैनाती की गई है। कांवरियों की बेहतर सुविधा के लिए  बिहार  सरकार तत्पर है। मंत्री  जयंत राज ने कहा कि अगले साल कांवरिया पथ में जितने भी धर्मशाला हैं सभी का जीर्णोद्धार किया जाएगा।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत की रिपोर्ट

Suggested News