पटना के 'एजुकेशन हब' में बदमाशों ने छात्राओं से की छेड़खानी, विरोध करने पर की हवाई फायरिंग

PATNA : पटना में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। छात्राओं के साथ छेड़खानी करने का विरोध करने पर बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायरिंग की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। घटना जक्कनपुर थाना क्षेत्र के मीठापुर पुरानी बस स्टैंड के पास की बताई जा रही है। 

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर जक्कनपुर थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे। जिसके बाद इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में पुलिस जुट गयी है। 

Nsmch
NIHER

बताया जा रहा है की जक्कनपुर थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर बदमाशों ने छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है की कॉलेज में पढ़ने वाली छात्राओं के साथ बाइक सवार बदमाशों ने छेड़खानी की और विरोध करने पर हवाई फायरिंग की। बता दें की इस इलाके में कई प्रतिष्ठित उच्च शैक्षणिक संस्थान हैं, जिसमें देश के कई राज्यों से छात्र और छात्राएं आकर पढाई करती है।

पटना से अनिल की रिपोर्ट