नालंदा में वार्ड पार्षद के घर पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

नालंदा में वार्ड पार्षद के घर पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरि

NALANDA: बिहार में अपराधियों का बोलबाला है। अपराधी बेखौफ होकर अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पुलिस की तमाम कोशिशों के बावजूद अपराधी लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं। वहीं ताजा मामला नालंदा का है। जहां बेखौफ बदमाशों ने वार्ड पार्षद के घर कई राउंड फायरिंग की है। 

दरअसल, बिहार थाना क्षेत्र इलाके के सालूगंज मोहल्ले में बेखौफ अपराधियों ने वार्ड नंबर 34 के वार्ड पार्षद आरती कुमारी के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ कई राउंड गोलीबारी की। गोलियों की आवाज को सुनकर वार्ड पार्षद समेत आसपास के लोग अपने घरों में दुबकने में ही भलाई समझी। 

बताया जा रहा कि बदमाश दर्जनों की संख्या में थे। घटना के संबंध में वार्ड पार्षद आरती कुमारी ने बताया कि उसके पति श्रवण कुमार के साथ पूजा पंडाल में बैनर लगाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसमें मारपीट की गई थी। इसी विवाद को लेकर वार्ड पार्षद आरती कुमारी बिहार थाना में एफआईआर दर्ज करने गई थी।

Nsmch
NIHER

वहीं एफआईआर की सूचना मिलने पर बदमाश उग्र हो गए और वार्ड पार्षद के घर पर चढ़कर ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया।  घटना की सूचना पाकर बिहार थाना पुलिस की टीम घटनास्थल से 6 खोखा बरामद किया है और वहां पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। अभी तक इस मामले में पुलिस का आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।