बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान में पूर्व के विवाद को लेकर दो युवकों पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में चल रहा है इलाज

सिवान में पूर्व के विवाद को लेकर दो युवकों पर बदमाशों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, अस्पताल में चल रहा है इलाज

SIWAN : सिवान में पुलिस के लाख कोशिशों के बावजूद भी अपराध और आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नही ले रही है। अपराधियों का मनोबल दिन ब दिन बढ़ता ही जा रहा है। आये दिन अपराधियों के गोली के शिकार आम से लेकर खास लोग हो रहे है। चाहे वह आपसी विवाद हो या अन्य कोई भी मामला अवैध हथियार के बल बेख़ौफ़ अपराधी लोगो को गोली का निशाना बना रहे है।

बताया जा रहा है कि आज  रविवार को पूर्व से चल रहे विवाद को लेकर गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर निवासी श्याम सिंह के पुत्र दीपक कुमार सिंह उर्फ दीपू सिंह, व महराजगंज थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर निवासी कृष्णा कुमार उर्फ राहुल गांव के ही ब्रह्म स्थान के पास बैठे हुए थे। तभी अपराधियों द्वारा किये गए अंधाधुंध फायरिंग से दोनों युवक गम्भीर रूप से जख्मी हो गए।

अपराधियों द्वारा किये गए अंधाधुंध फायरिंग में दोनों युवक के पैर में गोली जा लगी। जिससे दोनों युवक घायल हो गए। आनन फानन में स्थानीय लोग के मदद से उन्हें सीवान सदर अस्पताल लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने उनके जांघ में लगी गोली निकाल दिया। फिलहाल दोनों युवक की जान ख़तरे से बाहर बताई जा रही है। वही इस घटना को लेकर कल्याणपुर निवासी घायल युवक दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गांव के ही विकास यादव से पूर्व में हुई मारपीट को लेकर केस दर्ज किया गया था। वो केस खत्म भी हो चुका है जिसको लेकर  दोनों पक्षों में दो दिन पूर्व वाद विवाद हुआ था।

घायल युवक ने बताया कि विपक्षी आज उनके घर पर आए और अनाप शनाप बोलने लगे। जिसके कारण दोनों पक्षों में हाथापाई की नौबत आ गयी। इसी दौरान विकास यादव नांमक व्यक्ति  के साथ आये। अन्य लोगों ने हथियार निकाल लिया औऱ हवाई फायरिंग शुरू कर दिया। उसके बाद मेरे पैर में गोली मार दिया। इस दौरान उनके साथ में रहे महराजगंज थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर निवासी कृष्णा कुमार उर्फ राहुल जो अपने मामा के घर आया हुआ था। इस गोलीबारी में  उस युवक के पैर में भी गोली लगने से जख्मी हो गया। फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही सीवान सदर अस्पताल पहुँचे नगर थाना अध्यक्ष सुदर्शन राम पीड़ित के फर्दबयान पर मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई में जुट गए है। 

सिवान से परवेज अली की रिपोर्ट

Suggested News