बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दो दिन बाद मिले ओबरा के लापता बीडीओ, पुलिस ने ली राहत की सांस, जानें क्या हुआ था बिहार के अधिकारी के साथ

दो दिन बाद मिले ओबरा के लापता बीडीओ, पुलिस ने ली राहत की सांस, जानें क्या हुआ था बिहार के अधिकारी के साथ

AURANGABAD : पिछले दो दिन से लापता औरंगाबाद के ओबरा बीडीओ यूनुस सलीम वापस लौट आये हैं। उनके गायब होने के बाद से ही पुलिस महकमा खोजबीन में लगा था। ऐसे में उनके सकुशल लौट आने के बाद पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि बीडीओ इन दो दिनों में कहां थे और उनके साथ क्या हुआ था। फिलहाल, ओबरा बीडीओ  रोहतास जिले के नासरीगंज में पदस्थापित अपने बीडीओ भाई जफर इमाम के घर पर हैं। उनके भाई ने ही बीडीओ के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

दाउदनगर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार ऋषिराज ने बताया कि ओबरा प्रखंड में पदस्थ बीडीओ यूनुस सलीम वापस लौट गए हैं. पुलिस उनके घर पर जाकर तस्दीक भी कर चुकी है. वे सही सलामत हैं. फिलहाल उनसे पूछताछ नहीं की गई है. पिछले दो दिनों से बीडीओ यूनुस सलीम कहां थे किन परिस्थितियों में थे, इसकी पुलिस ने अभी कोई जानकारी नहीं दी है. फिलहाल अभी भी मामला पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है।

बता दें कि दो दिन पहले बुधवार को बीडीओ यूनुस सलीम कार्यालय से निकले थे, जिसके बाद से वे लापता था। जिसके बाद उन्हें अंतिम बार सासाराम रेलवे स्टेशन के सीसीटीवी में देखा गया था। उसके बाद से उनका फोन बंद था और उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही थी। जिसके बाद यह अनुमान जताया जा रहा था कि उनका अपहरण कर लिया गया है।

क्या हुआ था, यह स्पष्ट नहीं

बीडीओ को अपहरण हुआ था या वह खुद कहीं गए थे। इस बात को लेकर अभी भी कुछ स्पष्ट नहीं है। मामले में पुलिस जल्द ही इस संबंध में उनसे पूछताछ कर सकती है। जिसके बाद पता चल सकेगा कि आखिरकार उनके साथ क्या हुआ था।


Suggested News