बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना का बेउर जेल बना अनंत सिंह का नया ठिकाना, जानिए क्या खाया...किससे हुई मुलाकात

पटना का बेउर जेल बना अनंत सिंह का नया ठिकाना, जानिए क्या खाया...किससे हुई मुलाकात

PATNA: मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह का नया ठिकाना पटना का बेउर जेल बना है। बताया जा रहा है कि जेल के डिवीजन वार्ड में अनंत सिंह को रखा गया है। इस वार्ड में अनंत सिंह को एक चौकी, एक बेड, एक कुर्सी, एक टेबल और एक बिछावन दिया गया है। बताया जा रहा है कि बेउर पहुंचने पर अनंत सिंह का स्वागत पूर्व सांसद विजय कृष्ण और पूर्व विधायक राजबल्लभ यादव ने किया।

गौरतलब है कि विजय कृष्ण और राजबल्लभ यादव भी काफी समय से पटना के बेउर जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। बताया जा रहा है कि अनंत सिंह ने बेउर जेल पहुंचने के बाद विजय कृष्ण और राजबल्लभ यादव के साथ चावल-दाल, परवल की सब्जी, आलू की भुजिया के साथ ही सलाद का सेवन किया। खाना खाने के बाद तीनों काफी देर तक बातचीत करते रहे।

 इससे पहले शुक्रवार को अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया जिसके बाद उन्हें रविवार को दिल्ली से पटना लाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच अनंत सिंह की बाढ़ कोर्ट में पेशी हुई और फिर उन्हें पांच दिन की न्यायिक हिरासत में पटना के बेउर जेल भेज दिया गया है।

बता दें कि अनंत सिंह के घर से छापेमारी के दौरान एक AK-47 और दो हैंडग्रेनेड बरामद किए गए थे। उसके बाद से ही अनंत सिंह फरार थे। फरारी के दौरान उन्होंने तीन वीडियो जारी किया था औऱ कहा था कि कोर्ट में सरेंडर करेंगे। बिहार पुलिस पर विश्वास नहीं है। उसके बाद उन्होंने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर किया था।जिसके बाद पटना पुलिस ने अनंत सिंह को न्यायिक प्रक्रिया के बाद उन्हें बेउर जेल भेज दिया है।

Suggested News