बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भागलपुर में BJP युवा मोर्चा का क्षेत्रीय कार्यशाला, MLC देवेश कुमार ने किया संबोधित

भागलपुर में BJP युवा मोर्चा का क्षेत्रीय कार्यशाला, MLC देवेश कुमार ने किया संबोधित

PATNA: बिहार विधानसभा का बजट सत्र खत्म होने के बाद भाजपा नेताओं का फिर से क्षेत्रीय कार्यक्रम शुरू हो गया है। बिहार प्रदेश भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। आज भागलपुर में भाजयूमो का क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में चार जिलों के मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

भागलपुर में क्षेत्रीय कार्यशाला

भागलपुर में आयोजित क्षेत्रीय कार्यशाला में भागलपुर के अलावे,नवगछिया,मुंगेर और बांका जिला के पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन का उद्घाटन बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और विधान पार्षद देवेश कुमार व मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने किया. इस मौके पर कहलगांव के विधायक पवन यादव, रोहित पांडेय जिलाध्यक्ष भागलपुर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सोनू कुमार शर्मा व मोर्चा के महामंत्री धर्मेंद्र तिवारी मौजूद रहे। 

एमएलसी देवेश कुमार ने कार्यशाला को किया संबोधित

क्षेत्रीय कार्यशाला में भाजपा के महामंत्री व विधान पार्षद देवेश कुमार ने कहा कि युवा मोर्चा पार्टी की महत्वपूर्ण कड़ी है। आप सब युवाओं के बीच केंद्र व राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दें।अन्य नेताओं ने भी इस मौके पर अपने-अपने विचार रखे। 

Suggested News