बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

विधान पार्षद संजय प्रसाद ने बड़हिया में चलाया जनसंपर्क, कहा- ललन सिंह को मिल रहा समाज के सभी तबके का समर्थन

विधान पार्षद संजय प्रसाद ने बड़हिया में चलाया जनसंपर्क, कहा- ललन सिंह को मिल रहा समाज के सभी तबके का समर्थन

LAKHISARAI : मुंगेर लोकसभा सीट से जदयू के भावी उम्मीदवार और बिहार के जल संसाधन मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के लिए लखीसराय के बड़हिया में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।  विधान पार्षद संजय प्रसाद  लगातार क्षेत्र में ललन सिंह के लिए जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। इसी कड़ी में संजय प्रसाद ने बड़हिया प्रखंड के लक्ष्मीपुर पंचायत के दर्जनों गांवो लक्ष्मीपुर,सहजादपुर, पहाड़पुर और दरियापुर में डोर टू डोर जाकर जनसंपर्क अभियान चलाया। संजय प्रसाद ने कहा कि ललन सिंह के लिए पूरे मुंगेर लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं में काफी उत्साह है। उन्होंने कहा कि ललन सिंह को ग्रामीण जनता का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है। 

विधान पार्षद संजय प्रसाद ने कहा कि ललन सिंह को केंद्र और बिहार सरकार की विकास योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के सभी तबकों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि समाज के सभी वर्गों का समर्थन ललन सिंह को आगामी लोकसभा चुनाव में मिलेगा। उन्होंने दावा किया कि मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में ललन सिंह की टक्कर किसी से नहीं है। भारी बहुमत से ललन सिंह चुनाव जीतेंगे।

जनसंपर्क के दौरान विधान पार्षद संजय प्रसाद के साथ राम चरित्र बाबू, मंटू मुखिया जी,धर्म जी,टुनटुन मुखिया जी, पप्पू मुखिया जी, चमरु मुखिया जी, सियाराम जी प्रमुख पति, नागमणि जी. बौंडील जी भी मौजूद थे।

Suggested News