खगड़िया में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा मनरेगा भवन, बैठक के दौरान धंस गया फर्श, कई महिलाएं हुई जख्मी
 
                    KHAGARIA : खगड़िया के बेलदौर प्रखंड परिसर के मनरेगा भवन में मनरेगा मेट का प्रशिक्षण चल रहा था। इसी दौरान अचानक कमरे का फर्श धंस गया। जिसके बाद कुर्सी पर बैठी लगभग दस महिला उसमें गिर गई। कड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं को बाहर निकाला गया। इस घटना में जहाँ दो महिला जख्मी हो गई है।
वहीँ फर्श धंसने की घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तस्वीर में आप देख सकते है की किस तरह से फर्श एक गढ्ढे के रुप में तब्दील हो गया है। मनरेगा मेट के रुप में ट्रेनिंग ले रही महिलाओ का कहना है की वह ट्रेनिंग के लिए कुर्सी पर हाल में बैठी थी। चालीस की संख्या में लगभग महिला आई थी। इसी दौरान रुम के एक कोना का फर्श अचानक धंस गया।
बताते चलें की राज्य में भ्रष्टाचार पर लगाम कसने के लिए निगरानी विभाग की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। कई घोटालेबाजों को पकड़ा भी गया है। इसके बाद भ्रष्टाचार में कमी नहीं आ रही है। मनरेगा भवन की घटना इसका जीता जागता उदाहरण है।
खगड़िया से अनिश कुमार की रिपोर्ट
 
                 
                 
                 
                 
                 
                                         
                                         
                             
                             
                     
                     
         
                     
                     
                     
                     
                    