बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी

मोदी सरकार का केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ते में 5 फीसदी की बढ़ोतरी

कैबिनेट बैठक में आज मोदी सरकार ने सरकारी कर्मचारियों को दिवाली तोहफे का ऐलान किया। सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 12% से बढ़ाकर 17% कर दिया गया है।  मोदी सरकार के इस फैसले से 50 लाख सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को लाभ मिलेगा। इस फैसले से सरकार पर 16,000 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

 इस फैसले के बाद केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता मौजूदा 12 फीसदी से बढ़कर अब 17 फीसदी हो गया है। इसका लाभ जुलाई 2019 से मिलेगा। इसके साथ ही पीओके से आए विस्थापितों को 5.5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर  ने सरकारी कर्मचारियों को त्योहारी सीजन में सौगात का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 5% बढ़ाकर 17% कर दिया गया है। दिवाली के त्योहार पर हमारे 50 लाख सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनधारकों को इससे लाभ मिलेगा। 

मोदी सरकार के नेतृत्व में कई क्षेत्रों में हमने काफी अच्छा काम किया है और उसका असर भी नजर आ रहा है। जावड़ेकर ने कहा कि पहली बार एक बार में ही 5% महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया गया है।

Suggested News