बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोदी सरकार पेश करेगी अंतिम बजट, लोकसभा चुनाव को लेकर होगा बड़ा ऐलान, जान लीजिए तारीख

मोदी सरकार पेश करेगी अंतिम बजट, लोकसभा चुनाव को लेकर होगा बड़ा ऐलान, जान लीजिए तारीख

DESK: संसद का बजट सत्र 31 जनवरी से शुरू हो सकता है। यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का आखिरी बजट होगा। हालांकि अभी इसकी अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। लेकिन सूत्रों की माने तो 31 जनवरी से 9 फरवीर तक मोदी सरकार का आखिरी बजट सत्र चलेगा।

वहीं जानकारी के अनुसार बजट सत्र के पहले दिन यानी 31 जनवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। साथ ही बताया जा रहा है 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अंतरिम बजट पेश करेंगी। 

संसद का ये बजट सत्र मोदी सरकार के दूसरा कार्यकाल का आखिरी सत्र होगा। सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार इस अंतरिम बजट में महिलाओं और किसानों से जुड़े बड़े ऐलान कर सकती है। साथ ही सरकार किसानों को मिलने वाली किसान सम्मान निधि को दोगुना करने का प्रस्ताव ला सकती है। 

Suggested News