बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोकामा विधानसभा उपचुनाव : अनंत का जलवा बरकरार, आंकड़ा देखिये किस पंचायत में राजद-भाजपा को आया कितना वोट

मोकामा विधानसभा उपचुनाव : अनंत का जलवा बरकरार, आंकड़ा देखिये किस पंचायत में राजद-भाजपा को आया कितना वोट

पटना. मोकामा में विधानसभा उपचुनाव जीतकर एक बार फिर से अनंत सिंह ने अपना जलवा बरकरार रखा है. राजद की नीलम देवी ने भाजपा उम्मीदवार सोनम देवी को 16,741 मतों के अंतर से हराकर मोकामा पर कब्जा बनाए रखा. मोकामा विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रखंड हैं. इसमें मोकामा प्रखंड में जहाँ राजद को 41909 वोट आया वहीं भाजपा को 36245 वोट मिले. यानी मोकामा प्रखंड में राजद के मुकाबले भाजपा 5664 वोटों से पीछे रह गई. इतना ही नहीं मोकामा नगर परिषद के 28 वार्डों में भी जहाँ भाजपा को 11434 वोट आया वहीं राजद को 11687 वोट आए. यहां भी भाजपा 253 वोटों से पिछड़ गई जबकि भाजपा को सबसे ज्यादा उम्मीद नगर परिषद से था कि वे बड़ी लीड लेंगे. 

पंडारक प्रखंड में भाजपा को 15962 वोट मिला जबकि राजद उम्मीदवार नीलम देवी को 24194 वोट आया. यानी भाजपा के मुकाबले राजद को 8232 वोटों की बढत मिली. इसी तरह मोकामा टाल के घोसवरी पंचायत में भी भाजपा के मुकाबले राजद को 2811 वोट ज्यादा आया. राजद को घोसवरी प्रखंड में 13543 वोट मिला जबकि भाजपा को 10732 वोट मिला. 

मोकामा के विभिन्न प्रखंडों की बात करें तो नौरंगा में भाजपा को 1844 और राजद को 1291 वोट आया. मालपुर में राजद 2015 और भाजपा 1729, डुमरा में राजद 1827 और भाजपा 1898, कसहा में राजद 669 और भाजपा 501, मरांची उत्तरी में राजद को 1814 और भाजपा को 1170, मरांची दक्षिण में राजद को 2147 और भाजपा को 2228, हथिदह में राजद 2289 और भाजपा 1569, दरियापुर में राजद को 2148 और भाजपा को 1156, औंटा में राजद 2547 और भाजपा 1466, शिवनार में राजद 2345 और भाजपा 1873, बरहपुर में राजद 2205 और भाजपा 2096, मोर पूर्वी में राजद 1407 और भाजपा 1669, मोर पश्चिम में राजद 2020 और भाजपा 1672, कन्हाईपुर में राजद 2187 और भाजपा 1420 जबकि मेकरा में राजद को 3186 और भाजपा को 1707 वोट मिला. मोकामा प्रखंड के 15 पंचायतों में सिर्फ 4 पंचायत में ही भाजपा ने बढत बनाने में सफलता पाई. 


Suggested News