मुजफ्फरपुर में छात्राओं से छेड़खानी करना मनचलों को पड़ा महंगा, लोगों ने की जमकर पिटाई

मुजफ्फरपुर में छात्राओं से छेड़खानी करना मनचलों को पड़ा महंगा,

MUZAFFARPUR : जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के शाहपुर मरीचा गांव में उस समय हड़कंप मच गया। जब एक स्कूल जा रही छात्रा से मनचले  युवकों को छेड़खानी करना मंहगा पड़ गया। छात्रा से छेड़खानी करते दोनों मनचलों को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर पहले बिजली के खंभे में बांध दिया। फिर गुस्साए लोगो ने मनचलों की जमकर पिटाई की। 

वही इस कड़ाके की ठंड में दोनों आरोपियों को स्थानीय लोगों ने कई घंटों तक खंभे में बांधे रखा। आपकों बताते चलें कि पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी थाना क्षेत्र के शाहपुर मरीचा गांव की बताई जा रहा है। वही इस घटना के बाद देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। 

इसके बाद इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मनचलों से कान पकड़ कर उठक-बैठक भी करवाई। जिसके बाद दोनो मनचलों को.चेतावनी दिया गया कि आगे से किसी भी बच्ची से छेड़खानी की तो पुलिस के हवाले कर दिया जाएगा। वही लोगो ने इस मामले की सूचना मनियारी पुलिस को नही देकर दोनो युवकों के परिजनों को दी।

वही मामले को लेकर स्थानीय लोगों ने बताया कि उक्त दोनों युवक अक्सर स्कूल जाने वाले छात्राओं के साथ छेड़खानी करते थे। वही आज दोनों पकड़े गए और परिजनों को बुलाकर दोनों युवकों को समझने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। साथ ही आगे से ऐसी गलती न करने की सख्त हिदायत भी दी गई है। 

मुजफ्फरपुर से मणिभूषण की रिपोर्ट