बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पूर्व मध्य रेलवे के सभी मंडलों में पकड़े गए 20 हज़ार से अधिक बेटिकट यात्री, एक करोड़ वसूला गया जुर्माना

पूर्व मध्य रेलवे के सभी मंडलों में पकड़े गए 20 हज़ार से अधिक बेटिकट यात्री, एक करोड़ वसूला गया जुर्माना

PATNA : पूर्व मध्य रेल द्वारा बिना टिकट/उचित प्राधिकार की यात्रा पर रोकथाम के लिए लगातार अभियान चलाये जा रहे हैं। ताकि बिना टिकट/उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों को निरूत्साहित किया जा सके। ऐसे यात्रियों के कारण एक ओर जहां टिकट लेकर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है वहीं दूसरी ओर रेल राजस्व की भी हानि होती है। महाप्रबंधक अनुपम शर्मा द्वारा समय-समय पर उच्चस्तरीय बैठक में यह निर्देश जारी किया जाता रहा है कि बिना टिकट अथवा उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्रियों पर कड़ी निगाह रखी जाए। ताकि उचित टिकट के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़े।

इसी क्रम में पूर्व मध्य रेल के पांचों मंडलों में अधिकारियों की अलग-अलग टीम बनाकर स्टेशन एवं ट्रेनों में विशेष टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है। 24 सितम्बर लेकर से 30 सितम्बर तक सभी मंडलों में व्यापक रूप से टिकट जांच किया गया। इस दौरान बिना टिकट यात्रा के कुल 20337 मामले सामने आए। जिससे जुर्माने के रूप में एक करोड़ से अधिक का राजस्व प्राप्त हुआ। 

इस दौरान धनबाद मंडल में 5376 लोगों को बिना टिकट/उचित प्राधिकार के पकड़ा गया। जिनसे दंडस्वरूप लगभग 32 लाख रूपए रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ। इसी तरह सोनपुर मंडल में 10426 लोगों से 47 लाख से अधिक रूपए, पंडित दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 831 लोगों से 3.80 लाख रूपए, समस्तीपुर मंडल में 3614 लोगों से 21 लाख से अधिक की राशि रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुआ। दानापुर मंडल में 27 सितम्बर से 29 सितम्बर तक 03 दिन में बिना टिकट यात्रा के कुल 333 मामले सामने, जिससे 1.22 लाख रूपए रेल राजस्व के रूप में प्राप्त हुए। बिना टिकट यात्रियों की धर-पकड़ हेतु यह अभियान निरंतर जारी है।

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News