बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बांकिपुर विधानसभा से 40 हजार से ज्यादा वोट मिलेगा तभी संगठन की जीत होगी- बी एल सन्तोष

बांकिपुर विधानसभा से 40 हजार से ज्यादा वोट मिलेगा तभी संगठन की जीत होगी- बी एल सन्तोष

PATNA: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अहम बैठक हुई। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल सन्तोष इस बैठक में शामिल हुए।  बांकिपुर विधानसभा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के पटना महानगर के अधिकारियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया। सभी मंच व मोर्चा के अध्यक्ष और प्रमुख कार्यकर्ताओं ने इस बैठक में भाग लिया। 

राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल सन्तोष ने संबोधित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओ को संगठन की शक्ति का महत्व को समझना होगा। बताते हुए कहा कि किस तरह से हम हमारे  प्रयास से पार्टी और संगठन में महत्वपूर्ण योगदान दे सकता है। मैं और हम के अन्तर को समझाते हुए आपने हमे बताया की बूथ स्तर पर मेरी जीत ही पूरे विधानसभा में हमारी जीत सुनिश्चित करेगी। 

आपने हम कार्यकर्ताओ को मतदाताओं से सम्पर्क में रहने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचने के लिये संकल्पित भी किया है। साथ ही सरकार बनाने के बाद भविष्य की योजनाओ से भी आम मतदाता को अवगत कराने की अपील की है। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल सन्तोष ने कार्यकर्ताओ से कहा की इस बार बांकिपुर से जीत चालीस हजार मतों से पार की होनी चाहिये। तभी ये जीत संगठन की जीत होगी और हम सब इस लक्ष्य को हासिल करने के लिये संकल्पित है।

पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट

Suggested News