बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

72 साल बाद हुआ ऐसा ! बिहार की होली देखने पहुंचे 62 देशों से 70 से ज्यादा सीईओ, ग्रामीण मेले का उठाया लुत्फ, लगाए हिन्दी गानों पर ठुमके

72 साल बाद हुआ ऐसा !  बिहार की होली देखने पहुंचे 62 देशों से 70 से ज्यादा सीईओ, ग्रामीण मेले का उठाया लुत्फ, लगाए हिन्दी गानों पर ठुमके

NALANDA : होली को खुशियों का त्योहार माना जाता है। लोग अपने करीबियों को रंग गुलाल लगाकर यह खुशी जाहिर करते हैं। खास तौर पर बिहार में होली की एक अलग मस्ती होती है। इस बार होली में इस मस्ती का हिस्सा बनने के लिए कुछ विदेशी मेहमान भी पहुंचे थे। जगह थी नालंदा जिले के अमावां स्टेट के महल परिसर। जहां 72 साल बाद इस बार होली पर ग्रेंड सेलिब्रेशन हुआ। इस सेलिब्रेशन की खास बात यह थी कि 1951में महाराज हरिहर प्रसाद सिंह के काल कवलित होने के बाद पहली दफा उनके वंश की तीन पीढ़ियों ने एक साल रंग-गुलाल लगाये। वहीं सेलिब्रेशन में 62 देशों से 70 से अधिक युवा सीईओ भी शामिल हुए। जिन पर पर फूलों की बारिश कर होली के रंग को गाढ़ा कर दिया।

अमावां के लाल किला परिसर में घंटों लोग होली गीत पर थिरकते रहे। इस दौरान वहां मौजूद सभी वीआईपी रंग-बिरंगे परिधानों में हाथ उठाकर एक-दूसरे की कमर में हाथ डालकर बस थिरकते ही रहे। इन धनकुबेरों का काफिला अमावां पहुंचा। पहुंचते ही अमावां व टिकारी महाराज स्व. हरिहर प्रसाद सिंह के पोते देवेन्द्र प्रसाद नारायण सिंह, पौत्रवधु प्रतिभा सिंह, प्रपौत्र हर्षेन्द्र नारायण सिंह, प्रपौत्र वधु रीता शाही, उनके बेटे विहान नारायण सिंह, पूर्व मंत्री वीणा शाही व अन्य ने भारतीय सभ्यता का प्रतीक रंगीन गमछा व फूल-माला से उनका स्वागत किया। 

हिन्दी गानों पर जमकर झूमे

झूमे जो पठान मेरी जान..., रंग बरसे भीगे चुनर वाली... समेत दर्जनों हिन्दी होली गीतों पर विदेशी मेहमान झूमते रहे। आगमन को लेकर पूरे परिसर को सजाया गया था। इस परिसर में मेला भी लगा था। वहां जाकर लोगों ने रिंग फंसाओ पुरस्कार पाओ खेल का भी मजा लिया। इसमें कइयों ने इनाम जीते।

ग्रामीण मेले को देख हुए प्रभावित

विदेशी मेहमानों को भारतीय संस्कृति से रूबरू कराने के उद्देश्य से लगाये गये ग्रामीण मेले का लोगों ने लुत्फ उठाया। मिथिला पेंटिंग्स देखीं तो बैलगाड़ी को आधुनिकतम कारों का पहला संस्करण (फर्स्ट एडिशन) बताया। वहीं स्टॉल पर रखीं भारतीय चूड़ियां पहन विदेशी महिला मेहमान खूब इतराये। कहा-‘इंडिया इज ग्रेट बट इंडियंस आर वेरी इम्प्रेसिव’ (भारत महान है। लेकिन, भारतीय उससे भी अधिक प्रभाव छोड़ने वाले हैं)। 

अमावां लाल किला का किया दीदार

यहां आए यंग प्रेसिडेंट ऑर्गनाइजेशन (वाईपीओ) के सदस्यों ने अमावां लाल किला की 52 कोठरी व 53 द्वार का दीदार किया। इसे देख लोगों ने यहां की समृद्ध सभ्यता व संस्कृति की काफी प्रशंसा की। उनके अमावां किला में आते ही यह पल ऐतिहासिक बन गया। 

भारत में होली पर पहली बार जुटे इतने देश के सीईओ

हर्षेन्द्र नारायण सिंह व इवेंट मैनेजर गूंजन आनंद ने बताया कि शायद यह भारत की पहली होली होगी, जहां 62 देशों के 70 से अधिक सीईओ ने होली खेली और हिन्दी गीतों पर ठुमके लगाये। उन्होंने बताया कि यहां आए डेलिगेट्स नई पीढ़ी के सफल नेतृत्वकर्ता हैं।


Suggested News