ये इश्क का रोग बुरा : पटना में चार बच्चों की मां पड़ोसी के साथ हो गयी फरार, पति से बेवफाई कर आशिक के साथ करती थी मस्ती

पटना. ना उम्र की सीमा हो ना जन्‍म का हो बंधन...। इश्‍क की कोई उम्र नहीं होती। यह कभी भी किसी को हो सकता है। कुछ ऐसा ही वाकया राजधानी पटना से सामने आया है। दरअसल, पटना की शादीशुदा चार बच्चे की मां को मोहल्ले के लड़के से ऐसा प्यार का रोग लगा कि‍ महिला पति और बच्चे को छोड़कर घर से भाग गयी।

वहीं पत्नी की बरामदगी को लेकर महिला के पति ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करवायी है। मामला पटना के बिहटा थाने के समस्तु स्थान का है। जहां के रहने वाले शादीशुदा महिला अपने से कम उम्र के आशिक के साथ घर से भाग गयी है। जिसके साथ उसका चक्कर चल रहा था। वो शख्स महिला के घर के सामने के ही रहने वाला है।

इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब महिला के पति ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस महिला की बरामदगी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है।