बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में बेटी की मौत के बाद दिल्ली से लौटी माँ, अवैध संबंध के आरोप को किया ख़ारिज

गोपालगंज में बेटी की मौत के बाद दिल्ली से लौटी माँ, अवैध संबंध के आरोप को किया ख़ारिज

GOPALGANJ : जिले के नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक स्थित किराए के मकान में गुरुवार को एक छात्रा का शव मिलने के बाद मृतका के बुआ ने उसकी मां पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन देर रात सदर अस्पताल पहुंची मृतका की मां ने कहा की मेरे ऊपर लगाए गए आरोप गलत है। मैं भागी नही बल्कि अपने पति का ईलाज कराने दिल्ली गई थी। फिलहाल पुलिस आज सुबह शव का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया है।

दरअसल इस संदर्भ में बताया जाता है की गुरुवार की सुबह नगर थाना क्षेत्र के साधु चौक स्थित किराए के मकान एक 15 वर्षीय छात्रा का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ बरामद किया गया था। बरामद शव के बाद मृतका के बुआ ने अपनी भाभी पर गैर मर्द के साथ अवैध संबंध का आरोप लगाया था। साथ ही मृतका के मां के प्रेमी पर छात्रा की हत्या कर शव फांसी के फंदे से लटकाने का आरोप लगाया था। 

वही पुलिस ने मृत छात्रा के शव के पोस्टमार्टम के लिए उसके मां बाप का इंतजार कर रही थी। जिसके बाद देर रात मां बाप सदर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान देर रात काफी देर तक हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। इस संदर्भ में मृतका के मां ने बताया की पिछले तीन माह से जिस घर में किराए पर रहती थी। उसी घर में अलग रूम लेकर एक लड़का रहता था। वह अच्छा लड़का है उसके यहां तीन बच्चो को रख कर मैं दिल्ली पति के ईलाज कराने गई थी। इस बीच यह घटना हो गई। 

माँ ने बताया की उस लड़के ने फोन कर बताया की आपकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। इसलिए वह यह घटना नहीं कर सकता है। वही मृतका की मासूम बेटी ने कहा की मुझे मां के साथ नही रहना है। क्योंकि वह मुझे भी मार देंगी। अब मैं बुआ के साथ ही रहूंगी।

गोपालगंज से मनान अहमद की रिपोर्ट 

Suggested News