मोतिहारी डीएम ने चकिया और पकड़ीदयाल अनुमंडल कार्यालय का किया निरीक्षण, दलालों पर विशेष नजर रखने का दिया निर्देश

MOTIHARI : मोतिहारी डीएम सौरभ जोरावर ने चकिया और पकड़ीदयाल अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। डीएम ने पकड़ीदयाल आरटीपीएस काउंटर का निरीक्षण कर उपस्थित लोगों से जनकारी लिया। वही एसडीओ को दलालों पर विशेष नजर रखते हुए आम लोगो के कार्यो का त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया गया। वही चकिया अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण कर सभी विभागों के कार्यो को देखा गया। वही पदाधिकारियो व कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश दिया गया।
मोतिहारी डीएम ने चकिया अनुमंडल कार्यालय में चल रहे कार्यो के बारे में जानकारी ली एवं कार्यालय परिसर में उपस्थित आम जन से कर्मचारियों के क्रियाकलापों के बारे में फीडबैक लिया। वही कर्मियों को कार्यालय के कागजातों को ठीक ढंग से संधारित करने हेतु उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। वही पकड़ीदयाल अनुमंडल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया।
आरटीपीएस निरीक्षण के क्रम में उन्होंने अनुमंडल पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि दलालों पर विशेष नजर रखें। आमजन को असुविधा ना होने दे। डीएम ने कार्यालय में चल रहे कार्यो के बारे में जानकारी ली एवं कार्यालय परिसर में उपस्थित आम जन से कर्मचारियों के क्रियाकलापों से अवगत हुए।निरीक्षण के क्रम में सभी कर्मचारी गण उपस्थित पाए गए।
उनके द्वारा कार्यों का निष्पादन किया जा रहा था। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, अनुमंडल भूमि उप समाहर्ता, के साथ-साथ सभी कर्मचारी गण उपस्थित थे।
मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट