बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में बेखौफ अपराधियो का तांडव, किसान को मारी गोली, हालत गंभीर

मोतिहारी में बेखौफ अपराधियो का तांडव, किसान को मारी गोली, हालत गंभीर

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक किसान को गोली अपराधियों ने गोली मार दी है। घटना में गंभीर रुप से घायल किसान को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि आज अहले सुबह जिले के हरसिद्धि थाना क्षेत्र स्थित मटियरिया पेट्रोल पंप के नजदीक एक किसान को अपराधियों ने गोली मार दी। बताया जा रहा है कि किसान पेट्रोल पंप के पास खड़े थे तभी दो पल्सर पर सवार चार अपराधी पहुंचे और किसान को गोली मारकर आरामा से चलते बने। 

घटना में गंभीर रुप से घायल किसान को आनन-फानन में एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

घटना के पीछे जमीन विवाद की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News