बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी में ठेंगे पर लॉकडाउन: पताही में बड़ी संख्या में लोग देर रात बारात में हुए शामिल

मोतिहारी में ठेंगे पर लॉकडाउन: पताही में बड़ी संख्या में लोग देर रात बारात में हुए शामिल

Motihari: बिहार में कोरोना से त्राहिमाम है। कोरोना संक्रमण रोकने को लेकर सरकार ने लॉकडाउन लगाया है। इसके बाद भी लोग मानने को तैयार नहीं हो रहे। बिहार सरकार ने शादी ब्याह में उमड़ने वाली भीड़ पर भी अंकुश लगाने की कोशिश की है और लोगों की संख्या को तय कर दिया है। राज्य सरकार ने पहले शादी में अधिकतम 50 लोगों के शामिल होने की अनुमति दी थी। इसके  बाद उसकी सीमा को घटाकर 20 कर दिया गया है। इसके बाद भी लोगों में कानून का भय नहीं और खुलेआम लॉकडाउन कानून को ठेंगा दिखा रहे हैं। कई जगहों से ऐसी शिकायत मिल रही है कि अब भी बारात में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

मोतिहारी में खुलेआम लॉक डाउन का उल्लंघन

 ताजा मामला पूर्वी चंपारण के पताही प्रखंड का है, जहां सरैया गोपाल गांव में रामनाथ नामक एक शख्स के घर में आज देर रात बारात आई है। बारात में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए हैं। रात 10:00 बजे के बाद दरवाजा लगाया जा रहा था। लोगों के मन मे लॉक डाउन का कोई खौफ नहीं दिख रहा था। पताही पुलिस का भी कोई अता पता नहीं था लिहाजा घर वाला आराम से आम दिनों की तरह लोगों की भिंड इकट्ठा किये हुए दिखा।

Suggested News