बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मोतिहारी पुलिस ने 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को हरियाणा से किया गिरफ्तार, हत्या और डकैती सहित दर्ज हैं कई मामले

मोतिहारी पुलिस ने 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को हरियाणा से किया गिरफ्तार, हत्या और डकैती सहित दर्ज हैं कई मामले

MOTIHARI : मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में पहाड़पुर पुलिस ने हरियाणा में छुपे जिला के टॉप टेन व 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी आलोक तिवारी पर जिला सहित मशरख में कई लूट ,हत्या डकैती सहित संगीन मामला दर्ज है। 

फरार रहने पर अपराधी पर पुलिस ने 50 हज़ार का इनाम रखा था। गिरफ्तार अपराधी पहाड़पुर थाना क्षेत्र के हुसेपुर का बताया जा रहा है। पुलिस ने हरियाणा के रेवाड़ी से कुख्यात आलोक तिवारी को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ में जुटी है।

मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्र ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि जिला का टॉप टेन व 50 हज़ार का इनामी कुख्यात अपराधी आलोक तिवारी हरियाणा में छिपा हुआ है। सूचना सत्यापन के बाद अरेराज डीएसपी रंजन कुमार के नेतृत्व में एक एसआईटी टीम का गठन किया गया। 

डीएसपी के नेतृत्व में पहाड़पुर थाना अध्यक्ष अम्बेस् कुमार ने हरियाणा के रेवाड़ी जिला के धारूहेड़ा में छापेमारी कर टॉप टेन व 50 हज़ार के इनामी कुख्यात अपराधी आलोक तिवारी को दबोच लिया। गिरफ्तार अपराधी पर पहाड़पुर थाना सहित मसरख में लूट ,हत्या,आर्म्स एक्ट,डकैती सहित मामला दर्ज है। पुलिस गिरफ्तार अपराधी से पूछताछ में जुटी है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट

Suggested News