बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

होली में पसरा मातम : परिवार के साथ होली मनाने घर आए युवक की पोखर में डूबने से हुई मौत

होली में पसरा मातम : परिवार के साथ होली मनाने घर आए युवक की पोखर में डूबने से हुई मौत

BANKA : बांका के अमरपुर प्रखंड में मंगलवार को जहां एक तरफ लोग होली का त्योहार मना रहे थे। वहीं दूसरी तरफ मंगलवार की दोपहर घटित हुई घटना ने हंसता खेलता घर के एक चिराग को बुझा दिया।  वार्ड नंबर नौ निवासी गणेश मंडल का चालीस वर्षीय पुत्र किशोर कुमार उर्फ बुलटा की स्नान करने के दौरान शहर के सुप्रसिद्ध चंसार पोखर में डुबने से मौत हो गई। घटना से पुरे वार्ड नंबर नौ के मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसर गई। 

दिल्ली में करता था काम

वार्ड नंबर नौ की पार्षद रेखा देवी ने बताया कि मृतक काफी मिलनसार व मृदुल स्वभाव का युवक था। मेहनत मजदुरी कर मृतक अपनी पत्नी सुनीता देवी, पुत्र आशुतोष कुमार (13) वर्ष। ,अंश कुमार (08) वर्ष, मां सरोजनी देवी, भाई आशीष कुमार समेत अपने अन्य परिवार का भरण पोषण करता आ रहा था। कुछ दिन पुर्व ही मृतक अपने छोटे भाई आशीष के साथ दिल्ली से अपने घर अमरपुर आया था। 

वार्ड पार्षद ने बताया कि मृतक पुजा पाठ करने वाला युवक था। मंगलवार को वह स्नान करने चंसार पोखर गया जहां उनकी डूबने से मौत हो गई। वहीं दूसरी तरफ घटना के बाद पोखर के समीप मौजूद लोगो ने पोखर खुदाई कार्य में लगे संवेदक पर कार्य में लापरवाही करने का आरोप लगाते हुए कहा कि पोखर खुदाई के बाद पोखर के चारो तरफ पानी भरी हुई है। जिस कारण पोखर की गहराई का पता स्नान करने आये लोगों को नहीं चल पाता है। 

संवेदक की लापरवाही को बताया जिम्मेदार

आक्रोशित ग्रामीणों ने बताया कि अगर पोखर में बैरेकटिंग लगाया गया होता तो शायद आज ऐसी दर्दनाक घटना घटित नहीं होती। ग्रामीणों ने बताया कि आज प्रखंड के दर्जनो पोखरो की खुदाई संवेदकों के द्वारा की जा रही है, जहां मानको को दरकिनार कर अपनी मनमानी करते हुए पोखर को गहरा किया जा रहा है।ग्रामीणो ने बताया अगर वैसे पोखरों में गहराई के बाद बैरकटिंग नहीं लगाई गई तो आने वाले समय में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति से इंकार नहीं किया जा सकता है।।

बांका से चन्द्रशेखर कुमार भगत कि रिपोर्ट।

Suggested News