बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पितृपक्ष में शादी रचानेवाली सांसद कविता सिंह पर लगा 'चुनावी ग्रहण', जदयू से टिकट मिलने के बाद सिवान पहुंची विजय लक्ष्मी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

पितृपक्ष में शादी रचानेवाली सांसद कविता सिंह पर लगा 'चुनावी ग्रहण', जदयू से टिकट मिलने के बाद सिवान पहुंची विजय लक्ष्मी, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

SIWAN : इंडी गठबंधन में भले ही टिकट बंटवारे को लेकर बवाल मचा है। लेकिन एनडीए में सभी सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया गया है। जिसमें बिहार की 40 में से 17 सीटों पर भाजपा, 16 पर जदयू, 5 पर लोजपा( रामविलास), एक पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और एक सीट रालोमो को दिया गया है। एनडीए में शामिल जदयू की बात करें तो सिवान लोकसभा क्षेत्र से पिछली बार कविता सिंह विजयी हुई थी। जिनका टिकट इस बार काट दिया गया है। 

जदयू की ओर से 2024 के चुनाव में विजय लक्ष्मी को एनडीए का प्रत्याशी बनाया गया है। गठबंधन की प्रत्याशी विजयलक्ष्मी टिकट मिलने के बाद आज गुरुवार को सिवान पहुंची। जहां भाजपा और जदयू के तमाम नेता उनके साथ दिखे। गाड़ियों का एक बड़ा काफिला उनके साथ शहर में प्रवेश किया। इस दौरान उनके साथ मे दरौंदा के भाजपा विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ़ ब्यास सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता विकास सिंह उर्फ जिशु सिंह, जदयू जिला अध्यक्ष चंद्रकेतु सिंह,जिला परिषद अध्यक्ष संगीता यादव सहित एनडीए गठबंधन के तमाम नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

जगह-जगह पर एनडीए के कार्यकर्ताओं के द्वारा रोक कर फूल मालाओं के साथ पूर्व विधायक रमेश सिंह कुशवाहा और एनडीए प्रत्याशी विजयलक्ष्मी का लोगों ने स्वागत किया। इस दौरान प्रत्याशी प्रतिनिधि रमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि पार्टी ने हम पर विश्वास किया है। इसके लिए एनडीए के शीर्ष नेताओं को धन्यवाद। वही सिवान की जनता का अभिवादन किया और लोगों से अपने जीत के प्रति गोल बंद होने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई किसी दल से नहीं है जनता का समर्थन हमलोगों के साथ है।

सिवान से परवेज अली की रिपोर्ट 

Suggested News