बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BJP सांसद ने अपने ही पुलिस की खोली पाेल, कहा- धड़ल्ले से शराब बिकवाते हैं और हमारे कार्यकर्ताओं को फंसाते हैं

BJP सांसद ने अपने ही पुलिस की खोली पाेल, कहा- धड़ल्ले से शराब बिकवाते हैं और हमारे कार्यकर्ताओं को फंसाते हैं

औरंगाबाद... जिले में कल हुई सड़क दुर्घटना मामले में जाम हटाने को लेकर पुलिस और ग्रमीण के बीच हुई नोक-झोंक आज तूल पकड़ते दिख रही है। आपको बता दूं कि औरंगाबाद के रफीगंज में भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह एवं भाजपा एमएलसी राजन सिंह ने अपने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुई मार पिटाई को लेकर मोर्चा खोल दिया है। घटना को लेकर भाजपा सांसद ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ थाने के मुख्य दरवाजे के समक्ष अपने कार्यकर्ता के साथ एक दिवसीय धरना पर बैठ गए हैं। 

भाजपा नेताओें ने रफीगंज पुलिस की बर्बरता के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता शिवनारायण साव को सड़क जाम करने तथा शराब का सेवन करने के गलत आरोप में गिरफ्तार कर जमकर पिटाई कर दिया गया। 

भाजपा सांसद सुशील कुमार सिंह तथा विधान पार्षद राजन कुमार सिंह ने सम्बोधन के दौरान बताया कि पुलिस ने झूठा आरोप लगाकर भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर मारपीट किया है। आज हमारी सरकार है, उसके बावजूद हमें पुलिस के विरुद्ध धरना देने को मजबूर होना पड़ रहा है। सुशासन की सरकार को गिने चुने कुछ पुलिस वाले ही बदनाम करने में लगे हैं। 


सांसद ने कहा कि मैं शराब बेचने तथा पीने वालों के खिलाफ हूं, लेकिन पुलिस द्वारा जिस  व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया उसने कभी शराब का सेवन किया ही नहीं है। आश्चर्य की बात है डॉक्टर द्वारा भी बगैर ब्रेथ एनेलाइजर के अल्कोहल की पुष्टि कर दिया गया। जो सरासर गलत है। पुलिस की वजह से सरकार की हमेशा बदनामी हो रही है। 

थाना मे दलालों का अड्डा बना हुआ है। पुलिस खुलेआम  सैंकड़ों जगह पर शराब बेचवा रही है। इनका डंडा सिर्फ कमजोर लोगों पर चलता है। रफीगंज के इंस्पेक्टर, थानाध्य्क्ष, एसआई भगवान सिंह के बारे मे रोज खबरें मिलती हैं। यहां पीड़ित परिवार से भी पैसे की उगाही होती है। हमारे कार्यकर्ता को न्याय मिलने एवं थानाध्य्क्ष के विरुद्ध करवाई होने तक क्रमबद्ध आन्दोलन चलता रहेगा। हम सिर्फ कार्यकर्ता के साथ हैं।


Suggested News