बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना के गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पहुंचे सांसद रामकृपाल यादव और पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

पटना के गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पहुंचे सांसद रामकृपाल यादव और पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत, मां दुर्गा का लिया आशीर्वाद

PATNA : शारदीय नवरात्र के मौके पर महानवमी को राजधानी के प्राचीनतम गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी में पूर्व गर्दनीबाग ठाकुरवाड़ी प्रबंध न्यास समिति के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद, भाजपा के डॉ रणवीर नंदन ने कुंवारी कन्या का पूजन और प्रसाद का वितरण किया।


इस मौके पर भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने मां दुर्गा का परिवार के साथ दर्शन किया। वहीं पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव प्रत्यय अमृत ने भी मां दुर्गा की आरती की एवं विधि विधान से पूजा अर्चना की। प्रत्यय अमृत ने मां दुर्गा से बिहार की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। 

इस मौके पर सांसद रामकृपाल यादव ने मां दुर्गा से देश की समृद्धि व खुशहाली की कामना की। इससे पूर्व गर्दनीबाग ठाकुरवाड़ी प्रबंध न्यास समिति के अध्यक्ष पूर्व विधान पार्षद, भाजपा के डॉ रणवीर नंदन ने सभी आगंतुकों का स्वागत किया।

Suggested News