बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सांसद संजय सेठ ने रांची-सिल्ली-मुरी जर्जर सड़क का लोकसभा में उठाया मुद्दा, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

सांसद संजय सेठ ने रांची-सिल्ली-मुरी जर्जर सड़क का लोकसभा में उठाया मुद्दा, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी को लिखा पत्र

RANCHI  : रांची के सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में 67 किलोमीटर लंबे रांची-सिल्ली-मुरी मार्ग के बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाते हुए इसके निर्माण किये जाने की मांग उठाई। सांसद सेठ ने कहा यह सड़क झारखंड और पश्चिम बंगाल को जोड़ती है। सड़क की स्थिति काफी जर्जर हो चुकी है जिसे आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

सांसद सेठ ने आज इसी के निमित केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी पत्र लिखकर सड़क बनाने की मांग की है। सांसद सेठ ने पत्र में कहा है कि सिल्ली एक औधोगिक क्षेत्र है। रोड की स्थिति खराब होने के कारण आने जाने में लोगों को काफी  परेशानियों का सामना करना पड़ता है।पर्यावरण की दृष्टि से भी   यह क्षेत्र बहुत ही उपयोगी है ।सड़क की दोनों ओर घने बन हैं। 

सांसद सेठ ने इस सड़क को राष्ट्रीय -राजमार्ग  के तहद फोर- लेन सड़क बनाने की मांग की। सांसद सेठ  ने कहा फोर लेन  सड़क का निर्माण हो परंतु पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए रोड के किनारे लगे पेड़ को बचाते हुए सड़क का निर्माण करने की दिशा में पहल किया जाए।

रांची से मो. मोईजुद्दीन की रिपोर्ट

Suggested News