बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मिस्टर कूल महेंद्र सिंह धोनी को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, पूर्व कप्तान ने कहा - यह मेरे लिए गर्व की बात

मिस्टर कूल महेंद्र सिंह धोनी को मिला राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण, पूर्व कप्तान ने कहा - यह मेरे लिए गर्व की बात

RANCHI : राम मंदिर के उद्घाटन में अब सिर्फ एक सप्ताह का समय बचा है। ऐसे में कार्यक्रम में आनेवाले अतिथियों को निमंत्रण पत्र बांटने का तेजी से काम किया जा रहा है। इस कड़ी में आज टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को भी राम लला के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का निमंत्रण पत्र सौंपा गया। निमंत्रण पत्र पाकर धोनी ने भी अपनी खुशी जाहिर की।

आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के झारखंड प्रांत सह कार्यवाह धनंजय कुमार और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने धोनी के आवास पर जाकर उन्हें निमंत्रण पत्र दिया।

इस मौके पर महेंद्र सिंह धोनी ने निमंत्रण के लिए राममंदिर निर्माण ट्रस्ट और आयोजन समिति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भगवान राम हमारी आस्था के केंद्रबिंदु हैं। उनके मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिलना उनके लिए गर्व की बात है।

बता दें कि अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर में रामलला का प्राण प्रतिष्ठा किया जाना है। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए देश-विदेश से लाखों लोगों के अयोध्या पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम के लिए कई बड़ी हस्तियों को निमंत्रण दिया गया है।

Suggested News