कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेलने पहुंचे मुकेश सहनी, पार्टी NDA या UPA के साथ चुनाव लड़ेगी, हटाया पर्दा

कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेलने पहुंचे मुकेश सहनी, पार्टी NDA या UPA के साथ चुनाव लड़ेगी, हटाया पर्दा

KHAGDIYA :  विकासशील इंसान पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक मुकेश सहनी आज  खगड़िया में अपनी पार्टी के स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं के साथ फूलों की होली खेले। इस दौरान मुकेश सहनी ने मीडिया से कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव या तो NDA के साथ मिलकर लड़ेगी या नहीं तो UPA के साथ।इस पर विचार किया जा रहा है । इस पर निर्णय जल्द लिया जाएगा। मुकेश ने कहा कि हम इस बात को भी ध्यान रखकर फैसला लेंगे, जिनके साथ मेरी पार्टी पिछले बार गठबन्धन किया था, उन्होंने मेरे साथ क्या किया था? इस पर गौर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार अभी भी देश में पिछड़ा है।जितना बिहार का विकास होना चाहिए था, उतना नहीं हुआ।

पीएम को जनता देगी वोट

मुकेश सहनी ने कहा कि चुनाव में सिर्फ दो ही गठबंधन है, NDA और UPA। इन दोनों पार्टियों में से किसी एक की सरकार बनेगी। अगर नौ सालों में प्रधानमंत्री ने अच्छा काम किया होगा तो जनता उन्हें फिर से चुनेगी या काम से संतुष्ट नहीं हुए तो पिछली सरकार को मौका देगी।

सीएम नीतीश पर साधा निशाना

मुकेश सहनी ने इस दौरान कहा कि बिहार में 17 साल से नीतीश कुमार मुख्यमंत्री हैं। आगे भी वही मुख्यमंत्री रहेंगे। लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि बाकि राज्यों की तुलना में बिहार बहुत पिछड़ गया है। मुकेश सहनी का यह कहना कहीं न कहीं राज्य सरकार के कामकाज पर सवाल उठाता है।


Find Us on Facebook

Trending News