बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुकेश सहनी ने CM नीतीश और डिप्टी CM तेजस्वी को दी बधाई, कहा- 'बिहार विकास के पथ पर सरपट दौड़ेगा'

मुकेश सहनी ने CM नीतीश और डिप्टी CM तेजस्वी को दी बधाई, कहा- 'बिहार विकास के पथ पर सरपट दौड़ेगा'

पटना. बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार बन गई है। नीतीश कुमार के आठवीं बार मुख्यमंत्री पद की तथा राजद नेता तेजस्वी यादव के दूसरी बार उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख मुकेश सहनी दोनों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त किया है कि आपके नेतृत्व में अब बिहार विकास के पथ पर सरपट दौड़ेगा।

सहनी ने नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव को अनुभवी और युवा की जोड़ी बताते हुए कहा कि आज देश विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है, जिसमें सभी विपक्ष को एकजुट होने की जरूरत है। आज इन दोनों नेताओं ने देश के विपक्षी दलों को राह दिखाई है।

उन्होंने कहा कि आज संविधान, लोकतंत्र को ही नहीं आजादी के मूल्यों और सपनों पर भी लगातार हमले किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 1977 में आपातकाल से देश को छुटकारा मिला, आज एकबार फिर देश में चल रहे अघोषित आपातकाल के खिलाफ मुहिम की शुरूआत बिहार से हो गई है।

मुकेश सहनी ने कहा कि भाजपा के निशाने पर दलित, अति पिछड़े और अल्पसंख्यक समुदाय के लोग हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा इन लोगों के वाजिब हक भी नहीं देना चाहती।


Suggested News