बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लोकसभा के पूर्व स्पीकर मनोहर जोशी के निधन पर मुकेश सहनी ने जताया दुख, कहा- भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति

लोकसभा के पूर्व स्पीकर मनोहर जोशी  के निधन पर मुकेश सहनी ने जताया दुख, कहा- भारतीय राजनीति के लिए बड़ी क्षति

PATNA : महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी जी के निधन पर विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने शोक संवेदना प्रकट किया है। 

श्री सहनी ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनका निधन महाराष्ट्र के लिए ही नहीं भारतीय राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने उनके निधन पर दुख जताते हुए कहा कि उनका पूरा समय सामाजिक कार्यों में गुजरा।  पूर्व मंत्री ने कहा कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं परिजनों व समर्थकों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

बता दें कि आज तड़के महाराष्ट्र के पूर्व सीएम व लोकसभा में स्पीकर रह चुके मनोहर जोशी का निधन हो गया था। वह 86 वर्ष के थे। उनके निधन पर नरेंद्र मोदी, नीतीश कुमार सहित कई नेताओं ने अपनी शोक संवेदना जाहिर की है।

Suggested News