बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुकेश सहनी ने जातीय गणना के लिए सीएम नीतीश को दिया धन्यवाद, कहा- 9 दलों के साथ हमने भी किया था समर्थन

मुकेश सहनी ने जातीय गणना के लिए सीएम नीतीश को दिया धन्यवाद, कहा- 9 दलों के साथ हमने भी किया था समर्थन

PATNA: बिहार सरकार ने गांधी जयंती के अवसर पर जातीय जनगणना का रिपोर्ट जारी कर दिया है। बता दें कि यह राज्य सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट थी। राज्य सरकार ने प्रेस कॉप्रेंस कर जातीय गणना की रिपोर्ट को जारी कर दिया गया है। रिपोर्ट बिहार के विकास आयुक्त विवेक कुमार सिंह ने जारी किया है। जिसके अनुसार बिहार में हिन्दू की आबादी 81.9986 प्रतिशत बताई गई है। वहीं मुस्लिम आबादी 17.7088 प्रतिशत बताई गई है। जबकि ईसाई आबादी 0.576 बताई गई है।

 इसी तरह कुल 13 करोड़ की आबादी में पिछड़ा वर्ग (3,54,63,936) 27.1286%, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (4,70,80,514) 36.0148%, अनुसूचित जाति (2,56,89,820) 19.6518%, अनुसूचित जनजाति (21,99,361) 1.6824%, अनारक्षित (2,02,91,679) 15.5224% बताई गई है।  वहीं रिपोर्ट जारी होने पर वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी ने राज्य सरकार की तारीफ करते हुए सीएम नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है। 

दरअसल, विकासशील इंसान पार्टी एक प्रमुख और पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने बिहार में सफलतापूर्वक जातिगत जनगणना के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को धन्यवाद दिया है। सहनी ने अपने फेसबुक वॉल पर पोस्ट करते हुए लिखा बिहार में सफलतापूर्वक जातिगत जनगणना के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को बहुत बहुत धन्यवाद।

 बिहार विधानमंडल के 9 दलों के साथ हमारी पार्टी विकासशील इंसान पार्टी ने भी जातिगत जनगणना की समर्थन दिया था। उल्लेखनीय है कि बिहार सरकार की ओर से कराई गई जातीय आधारित गणना की रिपोर्ट सोमवार यानी आज जारी कर दी गई है। राज्‍य में कुल आबादी 13 करोड़ से ज्यादा है। पिछड़ा वर्ग-27.12 फीसदी अत्यंत पिछड़ा वर्ग-36.01 फीसदी अनुसूचित जाति-19.65 फीसदी अनुसूचित जनजाति-1.68 फीसदी सामान्य वर्ग 15.52 फीसदी है।

Suggested News