बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

डिप्टी सीएम बनेंगे मुकेश सहनी, कार्यक्रम के दौरान खुद दी जानकारी, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

डिप्टी सीएम बनेंगे मुकेश सहनी, कार्यक्रम के दौरान खुद दी जानकारी, जानिए क्या है पूरी सच्चाई

LAKHISARAI : विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी बिहार के डिप्टी सीएम बनेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने खुद मीडियाकर्मियों से बातचीत के दौरान दी है। उन्होंने कहा मैं डिप्टी सीएम बनूं इस बात की चर्चा लंबे समय से हो रही है। दरअसल, मुकेश सहनी उक्त बातें उन सवालों को लेकर कही जिसमें उनसे बिहार में सरकार बदलने को लेकर पूछा गया कि विपक्ष उन्हें डिप्टी सीएम बनाएग। 

मछुआरा का बेटा हूं, नहीं फसूंगा जाल में

लखीसराय पहुंचे बिहार के पशुपालन एवं मत्स्य मंत्री मुकेश सहनी ने कहा कि बिहार में सरकार बदलने के लिए विपक्ष के लोग दिन में भी सपना देखा करते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में हम अहम अंग है। मैं सरकार मे हुँ। सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहा हुँ। वो मुझे उपमुख्यमंत्री बनाने का प्रलोभन दे रहे हैं। जब उनके साथ था तो उन्होंने मेरे पीठ मे खंजर भोंका था। आज उपमुख्यमंत्री बनाने की बात करते हैं। उनके प्रलोभन मे मैं नहीं आ सकता हुँ। विपक्ष दिन मे सरकार बनाने का सपना देखती हैं। जो फिलहाल पूरा नहीं हो सकता है। मछुआरा का बेटा हैं, जाल में मछली फंसाने का कार्य करते हैं। हम फंसने वाले नहीं हैं।

जानकीडीह में हुआ भव्य स्वागत 

लखीसराय जिले के बालिका विद्यापीठ चौक के समीप Vip पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पशुपालन एवं मत्सय विभाग के मंत्री मुकेश साहनी का कार्यकताओं के द्वारा भव्य स्वागत किया गया है।  इसके बाद मंत्री मुकेश साहनी अपने एक दिवसीय दौरे पर लखीसराय के चानन प्रखंड के जानकीडीह बेलदरिया गांव रवाना हो गए। इसी दरम्यान हजारों लोगों की काफिले में मोटरसाईकिल/ढोल बाजा के साथ चानन प्रखंड के बेलदरिया गांव पहुंचे। जहाँ लोगों ने जमकर स्वागत किया। जानकीडीह बेलदरिया गांव में नवनिर्मित हाई स्कूल भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्र और जानकीडीह गांव के मुख्य स्मृति द्वार का विधिवत उद्घाटन किया।  इस मौके पर जानकीडीह बेलदरिया गांव के आसपास लोगों के अलावे पार्टी के हजारों कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे।

 नीतीश सरकार मे कभी नहीं होगा शराब चालू

वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार के पशुपालन एवं मत्सय विभाग के मंत्री मुकेश साहनी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि...बिहार में शराबबंदी सरकार का सही फैसला है। नीतीश सरकार मे कभी शराब चालू नहीं होगापहले लोग शराब के कारण बर्बाद हो रहे थे। अब लोग घर में अमन चैन से रह रहे हैं। विपक्ष के लोग शराब के नामपर राजनीति कर रहे हैं।

बिहार में भी जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना चाहिए

जनसंख्या नियंत्रण के मुद्दे पर पशुपालन सह मतस्य विभाग मंत्री मुकेश साहनी ने कहा कि बिहार सरकार के द्वारा जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने के लिए सार्वजनिक तौर पर सर्वदलीय विचार विमर्श कर प्रस्ताव लेना चाहिए। बिहार में भी जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू होना चाहिए।



Suggested News