NAWADA NEWS : पंचायत चुनाव से पहले अपराधियों के हौसले बुलंद, चुनावी रंजिश में मुखिया पति व ममेरे भाई को मारी गोली

NAWADA  : जिले के रोह थाना क्षेत्र के पचोहिया गांव में गुरुवार की शाम बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी। जिससे दोनों गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों में उसी गांव के अवधेश कुमार और उनका ममेरा भाई न प्रदीप कुमार शामिल है। घायल अवधेश की पत्नी अनिता देवी ओहारी पंचायत की मुखिया हैं। 

घायल अवधेश ने बताया कि वे अपने ममेरे भाई के साथ घर के बाहर बैठे हुए थे। तभी हथियार से लैस छह की संख्या में बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ गोली चलाना शुरू कर दिया। 

इस घटना में 2 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। चुनाव के पहले अपराधियों का हौसला पूरी तरह बुलंद है। मुखिया पति समेत दो लोगों को गोली मारकर जख्मी कर दिया है। मामला की जानकारी मिलते ही कादियान थाना प्रभारी सूरज कुमार पहुंचे हैं। मामला की जांच कर रहे हैं।

नवादा से अमन सिन्हा की रिपोर्ट