बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना जंक्शन पर मार्च तक सब-वे से जुड़ जाएगा मल्टी मॉडल हब, इतने करोड़ रुपए खर्च कर हो रहा निर्माण, जाने क्या मिलेगा लाभ

पटना जंक्शन पर मार्च तक सब-वे से जुड़ जाएगा मल्टी मॉडल हब, इतने करोड़ रुपए खर्च कर हो रहा निर्माण, जाने क्या मिलेगा लाभ

PATNA: पटना जंक्शन पर मार्च तक मल्टी मॉडल हब सब-वे से जुड़ जाएगा। जंक्शन पर भूमिगत सब-वे का निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है। इस कार्य को बिहार राज्य पुल निर्माण निगम कर रहा है। मालूम हो कि मार्च तक सब-वे का निर्माण कार्य को पूरा कर मल्टी मॉडल हब तक जोड़ने का लक्ष्य मिला है।

खर्च किए जाएंगे 84.83 करोड़

जानकारी के अनुसार 440 मीटर लंबे मल्टी मॉडल पेडेस्ट्रियन सब-वे का निर्माण होना है। इस के निर्माण में कुल 84.83 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। मार्च तक इस निर्माण कार्य को पूरा करने का लक्ष्य मिला है। इसके निर्माण से रेल यात्रियों और अन्य रागहीरों को राहत मिलेगी।

NOC नहीं मिलने से रुक गया था काम

रेल यात्री पटना जंक्शन पर लगे रेल इंजन के पास से सीधे एक्सक्लेटर से युक्त भूमिगत रास्ते से बकरी बाजार स्थित मल्टी मॉडल हब तक पहुंच जाएंगे। बता दें कि रेलवे से एनओसी नहीं मिलने के कारण कार्य रुक गया था।

आधे भाग में भूमिगत रास्ता हो चुका है तैयार 

जानकारी अनुसार सड़क के आधे भाग में भूमिगत रास्ता तैयार हो गया है। अब रेलवे की तरफ से कार्य शुरू करने की तैयारी पूर्ण कर ली गई है। रेल इंजन और महावीर मंदिर के बीच वाले भाग के पास से भूमिगत सब-वे मल्टी मॉडल हब तक जाएगा। वहीं भूमिगत सब-वे के निर्माण के कारण स्टेशन गोलंबर के पास लेन बंद कर दिया गया है।

Suggested News