बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

आर्यन खान ड्रग्स केस : तस्करों को लिए बगैर खाली हाथ वापस लौटी मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम, जेल से नहीं मिल सका रिमांड

आर्यन खान ड्रग्स केस : तस्करों को लिए बगैर खाली हाथ वापस लौटी मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम, जेल से नहीं मिल सका रिमांड

MOTIHARI : आर्यन खान ड्रग्स केस में मोतिहारी  पहुंची मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम वापस लौट गई है। बताया जा रहा है कि रिमांड मिलने के बाद भी मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद मुंबई के मलाड पूर्वी निवासी ड्रग्स तस्कर विजय वंशी प्रसाद व मो. उस्मान को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम सोमवार को नहीं ले जा सकी। जेल अधीक्षक ने कागजात की छानबीन के बाद दोनों तस्करों को सौंपने की बात कही है। इसे लेकर उन्होंने मोतिहारी एसपी नवीन चंद्र को पत्र भेजा है। रिमांड के लिए सौंपे गए कागजात की छानबीन कर जानकारी मांगी है। अब कागजात के छानबीन के बाद ही दोनों तस्करों को मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम अपने साथ मुंबई ले जाएगी। 

इससे पहले मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी अशोक राजाराम भोसले कोर्ट से रिमांड की अनुमति लेकर सोमवार को सेंट्रल जेल पहुंचे थे। सत्यापन के लिए जेल प्रशासन ने मोतिहारी एसपी नवीन चंद्र झा को पत्र भेजा था, लेकिन इसके बाद टीम वापस तस्करों को रिमांड पर ले जाने नहीं आई। क्रूज ड्रग्स केस में अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान व पैडलर की गिरफ्तारी के बाद मुंबई एनसीबी की टीम छानबीन में जुटी है। इस केस का कनेक्शन मोतिहारी सेंट्रल जेल में बंद विजय वंशी प्रसाद व मो. उस्मान से जुड़ रहा है। 

मुजफ्फरपुर पुलिस भी रिमांड पर लेने की तैयारी में

वहीं मुजफ्फरपुर के नगर थाना की पुलिस भी चरस केस में दोनों को न्यायिक रिमांड करेगी।  इसके लिए आईओ सुनील कुमार पंडित ने मोतिहारी सेंट्रल जेल को प्रोडक्शन वारंट भेजा है। आगामी 22 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर पुलिस वीडियो कान्फ्रेंसिंग से इनकी पेशी कराने की कोशिश कर रही है।

सूत्रों की मानें तो उस्मान व विजय को मोतिहारी सेंट्रल जेल के विशेष कक्ष में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है। जेल अधीक्षक विधु कुमार ने बताया कि जेल में बंद तस्करों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रखा गया है।


Suggested News