बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

टीम इंडिया के पूर्व उप कप्तान आंजिक्य रहाणे की कप्तानी में कल बिहार से भिड़ेगी मुंबई की टीम, पटना के मोइनउल हक स्टेडियम में होगा मैच, दर्शकों की इंट्री फ्री

टीम इंडिया के पूर्व उप कप्तान आंजिक्य रहाणे की कप्तानी में कल बिहार से भिड़ेगी मुंबई की टीम, पटना के मोइनउल हक स्टेडियम में होगा मैच, दर्शकों की इंट्री फ्री

PATNA : क्रिकेट की दुनिया में बिहार के खिलाड़ियों ने अपना प्रभाव दिखाना शुरू कर दिया है। जहां इस साल होनेवाले आईपीएल में बिहार के पांच खिलाड़ी खेलते हुए दिखेंगे। वहीं बिहार की रणजी टीम भी अपनी प्रतिभा का लोहा  मनवाने के लिए तैयार है। पटना के ऐतिहासिक मोइनउल हक स्टेडियम में गुरुवार को बिहार की टीम 41 बार की रणजी चैंपियन रही मुंबई का सामना करने उतरेगी। बता दें मुंबई टीम की कप्तानी टीम इंडिया के लिए कई मैचों में कप्तानी कर चुके आंजिक्य रहाणे करते दिखेंगे। वहीं बिहार टीम की कमान आशुतोष अमन संभालेंगे।

विभाजन के बाद बिहार पहली बार रणजी के एलीट ग्रुप में खेलने उतरेगा। आज मोइनुल हक स्टेडियम में मुंबई और बिहार टीम अपना-अपना प्रैक्टिस मैच खेला। कल सुबह 8 बजे इस उद्घाटन होगा। 8:30 बजे टॉस और फिर 9:10 से मैच शुरू हो जाएगी।

24 साल बाद एलीट ग्रुप में पहुंची है बिहार की टीम

बिहार क्रिकेट टीम ने रणजी ट्रॉफी 2023 के प्लेट ग्रुप के फाइनल मुकाबले में मणिपुर को हराकर इतिहास रचा था। साकिबुल गनी के दोहरे शतक की बदौलत बिहार ने रणजी ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप फाइनल में 220 रनों से शानदार जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया था। रणजी ट्रॉफी के पहले मैच के लिए बिहार की टीम आशुतोष अमन की कप्तानी में उतरेगी। बिहार की टीम प्लेट ग्रुप से एलिट ग्रुप में स्टार स्पिनर आशुतोष अमन की कप्तानी में ही पहुंची थी। आशुतोष अमन ने वर्ष 2018-19 रणजी सत्र में बिशन सिंह बेदी का रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं।

अजिंक्या रहाणे संभालेंगे मुंबई की कमान

अजिंक्या रहाणे मुंबई की कमान संभालेंगे। मुंबई रणजी ट्रॉफी के इतिहास में सबसे सफल टीम है। मुंबई की टीम 88 सीजन में कुल 41 बार ट्रॉफी जीती है, जबकि, 6 बार रनर अप रही है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में मुंबई का जीत प्रतिशत 87.2 है, जो किसी भी अन्य टीम के मुकाबले कई गुना ज्यादा है। हालांकि, मुंबई ने 2015-16 सीजन के बाद से एक भी खिताब नहीं जीत सकी है

क्या है एलीट और प्लेट ग्रुप

रणजी ट्रॉफी प्लेट ग्रुप का फाइनल जीतने वाली टीम टूर्नामेंट के एलीट ग्रुप के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। उसे सीधे क्वार्टर फाइनल में जगह मिलेगी। बता दें कि बीसीसीआई ने अपने फर्स्ट क्लास क्रिकेट का स्तर सुधारने के लिए रणजी ट्रॉफी को दो हिस्सों में बांटा है- एक एलीट और दूसरा प्लेट ग्रुप।

दर्शकों के लिए एंट्री फ्री, लेकिन अपने रिस्क पर आएं

बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) के पदाधिकारी ने कहा कि आम दर्शक के लिए एंट्री बिल्कुल फ्री है। वह कभी भी आकर मैच देख सकते हैं, लेकिन अपने रिस्क पर। ऐसा इसलिए क्योंकि स्टेडियम को 5 साल पहले खतरनाक घोषित किया गया था और इसकी हालत काफी जर्जर है। बीसीए की तरफ से डेंजरस जोन की नोटिस भी चिपकाई जा रही है। किसी हादसे के लिए बीसीए कोई जिम्मेदारी नहीं लेगा।

बता दें कि साल 2000 में झारखंड विभाजन के बाद बिहार क्रिकेट पर ग्रहण लग गया था। 2001 में क्रिकेट जहां झारखंड चला गया, वहीं यहां खेल के लिए लड़ाई शुरू हो गई और बिहार का क्रिकेट लगातार पिछड़ता चला गया। बिहार के कई खिलाड़ी दूसरे राज्यों में चले गए। वहीं स्टेडियमों की हालत भी खस्ता होती चली गई।

BCCI के क्यूरेटर के देखरेख में हो रही सभी तैयारी

बीसीए के ओएसडी मनोज कुमार ने बताया कि मुख्य अतिथियों के लिए अलग से बैठने की व्यवस्था की गई है। 29 दिसंबर 2023 को BCCI के क्यूरेटर आ गए थे। उनकी देखरख में सारी व्यवस्था की जा रही है। BCCI की तरफ से BCA को इक्विपमेंट्स भी प्रोवाइड किए गए हैं। बारिश होने की अगर संभावना हुई तो उसके लिए वॉटरप्रूफ मैटेरियल की व्यवस्था है।

बिहार की रणजी टीम

आशुतोष अमन (कप्तान), साकिबुल गनी (उपकप्तान), विपिन सौरभ (विकेटकीपर), बाबुल कुमार, सचिन कुमार सिंह, वैभव सूर्यवंशी, हिमांशु सिंह, रवि शंकर, रिषभ राज, नवाज खान, विपुल कृष्णा, आकाश राज, बलजीत सिंह बिहारी, सरमन निगरोध, वीर प्रताप सिंह। वहीं हेड कोच-विकास कुमार, कोच-प्रमोद कुमार, सहायक कोच-संजय कुमार, ट्रेनर- गोपाल

Suggested News