बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर के मोर्चे पर दबंगों की दस्तक, ललन सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए एनडीए ने झोंकी ताकत

मुंगेर के मोर्चे पर दबंगों की दस्तक, ललन सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए एनडीए ने झोंकी ताकत

PATNA : बिहार के सबसे हॉट लोकसभा सीट मुंगेर में दबंगों की किलाबंदी देखने को मिल रही है। मतलब साफ है कि मुंगेर सीट से एनडीए उम्मीदवार राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह के लिए एनडीए नेताओं के साथ अनंत सिंह को करारा जवाब देने के लिए दबंगों ने भी मोर्चा संभाल लिया है। एक ही साथ कई राजनीतिक दलों से जुड़े बाहुबलियों ने ललन सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए ताकत झोंक दी है। इसका नजारा सोमवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की बाढ़ के कुर्मीचक में ललन सिंह के पक्ष में आयोजित रैली के दौरान देखने को मिली। एक तरफ मंच पर जहां मुख्यमंत्री के साथ मोकामा के पूर्व बाहुबली सांसद और लोजपा नेता सूरजभान सिंह दिखे वहीं दूसरी तरफ बाहुबलि पूर्व विधायक राजन तिवारी भी जनसभा में शिरकत करते नजर आए। गौरतलब है कि राजन तिवारी को फिलहाल लालू का समर्थक माना जाता रहा है। लेकिन आज वो खुलकर ललन सिंह के समर्थन में आ गए हैं। 

इसी तरह मोकामा के एक और दबंग ललन सिंह के साथ मोकामा नगर परिषद अध्यक्ष टुन्ना सिंह भी मुख्यमंत्री की सभा मौजूद थे तो दूसरी तरफ जेडीयू के वरिष्ठ नेता अंजनी कुमार भी अपने समर्थकों के साथ टाल में हुए सीएम की सभा में ललन सिंह के पक्ष में ताल ठोकते नजर आए।

कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि एक तरफ जहां बाहुबली अनंत सिंह अपनी पत्नी नीलम देवी और कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मोर्चा संभाले हुए हैं तो दूसरी तरफ बिहार सरकार के कद्दावर मंत्री ललन सिंह के पक्ष में एक ही साथ करीब आधा दर्जन दबंगों ने अनंत सिंह को जवाब देने के लिए मोर्चा थाम लिया है। देखना दिलचस्प होगा कि मुंगेर के मोर्चे पर किसकी किलाबंदी सफल होती है।

Suggested News