बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर पुलिस ने बीएमपी जवान की हत्या में शामिल दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस किया बरामद

मुंगेर पुलिस ने बीएमपी जवान की हत्या में शामिल दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, हथियार और जिन्दा कारतूस किया बरामद

MUNGER : मुंगेर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीएमपी जवान की हत्या में शामिल दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक खोखा और बाइक बरामद किया। मुंगेर एसपी जगुनाथ रेड्डी जला रेड्डी ने दोनों अपराधियों के गिरफ़्तारी की पुष्टि की है। 


बता दें की बासुदेवपुर ओपी क्षेत्र के आईटीसी के समीप 23 अक्तूबर की शाम बीएमपी-7 के जवान अमन कुमार की सर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बासुदेवपुर आउटपोस्ट से 100 मीटर की दूरी पर इस घटना को अंजाम दिया गया था। 

जवान अमन कुमार बम स्क्वाड में तैनात था। दुर्गा पूजा के दिन नवमी की शाम इस तरह की घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया था। हालांकि हत्या की वारदात को किसने अंजाम दिया था। इसके बारे में जानकारी सामने नहीं आई थी। लेकिन इस कांड के बाद पुलिस लगातार अनुसन्धान में जुटी थी। इसके बाद दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट 

Suggested News