बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

AK 47 की तलाश में खाक छान रहे SP, कुएं में सर्च अभियान को लेकर बनायी गोताखोरों की टीम

AK 47 की तलाश में खाक छान रहे SP, कुएं में सर्च अभियान को लेकर बनायी गोताखोरों की टीम

MUNGER : एके 47 की तलाश में मुंगेर पुलिस चप्पे-चप्पे को खंगाल रही है। बरदह गांव के कुएं से बारह एके 47 मिलने के बाद सभी छोटे-बड़े कुएं की तलाशी ली जा रही है। बरदह गांव के अलावे भी मुंगेर के अन्य गांवों के कुएं को खंगाला जा रहा है। एसपी बाबू राम ने बताया कि एके 47 की खोज के लिए एक टीम का गठन किया गया है। सीनियर अधिकारियों को अलग-अलग जांच की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। साथ ही एसपी ने बताया कि मुंगेर के कुएं में एके 47 की तलाश के लिए गोताखोरों की सात सदस्यीय टीम बनायी गयी है। 

एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी कर रहे जांच

एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी को अनुसंधान की जांच दी गयी है वहीं सीआरपीएफ के एडिशनल एसपी रैंक के अफसर को छापेमारी की जिम्मेदारी दी गयी है। इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारियों को गिरफ्तार आरोपियों की संपत्ति का पता लगाने के लिए कहा गया है। टेक्निकल सेल की जिम्मेवारी सूचना देने की है। एसपी ने बताया कि हर रोज टीम के कामों की मॉनिटरिंग मैं खुद करता हूं।  

कुएं से मिल चुकी हैं 12 एके 47

बता दें कि झारखंड के हजारीबाग से गिरफ्तार हथियार तस्कर मो तनवीर आलम की निशानदेही पर ही मुंगेर पुलिस ने कुएं से 12  एके 47 राइफल बरामद की हैं। कुएं से हथियार मिलने के बाद खुद एसपी बाबू राम के नेतृत्व में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिर्जापुर बरदह में गोताखोरों की मदद से एके 47 की खोज की गयी। 

मुंगेर के कुएं को खंगाल रही हैं गोताखोरों की सात टीमें

सात गोताखोरों की टीम की मदद से बरदह के आधा दर्जन से भी अधिक कुएं को सर्च किया गया। लगभग दो घंटे तक चले सर्च अभियान के दौरान पुलिस को कोई खास सफलता हाथ नहीं लगी। इस सर्च अभियान में एसपी अभियान राणा नवीन सहित कई थानाध्यक्ष और पुलिस के जवान मौजूद थे। वहीं गोताखोर जितेंद्र सहनी बताते हैं कि हमलोग राहत बचाव दल के सदस्य हैं और गंगा में डूबे हुए लोगों को निकालते हैं लेकिन पहली बार कुएं से एके 47 निकालने के लिए पुलिस ने हमलोगों की मदद ली है। उन्होंने बताया कि टीम में सात लोगों को शामिल किया गया है। 

बोरे से निकला था एके 47

बीते गुरुवार को कुएं से निकाले गए 12 एके 47 में  गोताखोर दिनेश सहनी बताते हैं कि पुलिस ने हमलोगों को बुलाया और जिसके बाद 15 फिट पानी भरे कुएं के अंदर जब डुबकी लगया तो एक बोरा मिला। लेकिन वजन ज्यादा होने के कारण बोरा निकाल नहीं पाया। बाद में लोहे की जंजीर से बोरा निकाला गया। जब बोरा खुला तो सबकी आंखें फटी-की-फटी रह गयीं क्योंकि बोरे के अंदर से एके 47 निकल रहा था


Suggested News