बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ऊर्जा संरक्षण मामले में मुंगेर विवि की पहल, सोलर प्लांट से परिसर में होगी विद्युत् की आपूर्ति

ऊर्जा संरक्षण मामले में मुंगेर विवि की पहल, सोलर प्लांट से परिसर में होगी विद्युत् की आपूर्ति

MUNGER : मुंगेर विश्वविद्यालय ऊर्जा संरक्षण के क्षेत्र में एक नया आयाम लिखने की ओर अग्रसर हो रहा है। ब्रेडा (बिहार रिन्यूवेबल इनर्जी डेवलपमेंट कारपोरेशन) की टीम के द्वारा विश्वविद्यालय के छत पर सोलर प्लेट लगाने का काम अब अपने अंतिम चरण में  है। 

बताया गया कि पूरे छत पर कुल 40 से अधिक सोलर प्लेट लगाये गए हैं। जिसके बाद सोलर प्लांट के लिये अन्य मशीनों को लगाया जायेगा। वहीं सोलर प्लांट लगाने के बाद ब्रेडा द्वारा स्टोर पैनल अर्थात ट्रांसफॉर्मर भी लगाया जा रहा है। जिससे विश्वविद्यालय को विद्युत की आपूर्ति होगी। बताया गया कि विश्वविद्यालय में कुल 40 किलोवाट का सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। जिससे उत्पन्न होने वाली बिजली का इस्तेमाल विश्वविद्यालय करेगा। 

वहीं अपने इस्तेमाल के बाद शेष बचे बिजली को विश्वविद्यालय साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्शूयन कंपनी लिमिटेड को देगा। इससे न केवल मुंगेर विश्वविद्यालय को प्रति माह आने वाले लगभग 2.5 से 3 लाख तक के बिजली बिल से मुक्ति मिलेगा। बल्कि विश्वविद्यालय सौर उर्जा के क्षेत्र में खुद को सक्षम कर मुंगेर शहर को भी बिजली देगा। 

एमयू के कुलसचिव कर्नल विजय कुमार ठाकुर ने बताया कि ब्रेडा द्वारा विश्वविद्यालय के छत पर सोलर प्लांट लगा दिया गया है। एजेंसी द्वारा बताया गया है कि लगभग 40 किलोवाट का सोलर प्लांट विश्वविद्यालय में लगाया जायेगा। जिससे विश्वविद्यालय को न केवल पैसों की बचत होगी। बल्कि विश्वविद्यालय प्राकृतिक उर्जा के क्षेत्र में सक्षम बनेगा। 

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Suggested News