बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नगर निगम की बैठक : पटना मेट्रो के लिए जमीन हस्तानान्तरण को नगर निगम से मिली मंजूरी, धन जुटाने के लिए मौर्यालोक के बेकार स्क्रैप बेचने का फैसला

नगर निगम की बैठक : पटना मेट्रो के लिए जमीन हस्तानान्तरण को नगर निगम से मिली मंजूरी, धन जुटाने के लिए मौर्यालोक के बेकार स्क्रैप बेचने का फैसला

PATNA : मेयर सीता साहू पटना नगर निगम की अध्यक्षता में पटना नगर निगम सशक्त स्थायी समिति की 51वीं साधारण बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें पटना में निर्माणाधीन मेट्रो रेल सेवा के लिए जमीन के ट्रांसफर को मंजूरी प्रदान की गई। साथ ही पटना में कचरा डंपिंग के लिए छोटे छोटे ट्रांसफर स्टेशन बनाने का फैसला लिया गया, जहां जमा कचरा डंपिंग यार्ड तक ले जाया जाएगा। इसके अलावा नगर निगम मुख्यालय में आहूत बैठक में निम्नलिखित निर्णय लिए गए हैं।

  •  पटना में निर्माणधीन मेट्रो रेल परियोजना हेतु पटना नगर निगम के क्षेत्रान्तर्गत भू-खंड के हस्तानान्तरण करने के संबंध में नगर निगम की स्थाई समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि चूंकि मीठापुर  की भूमि पटना नगर निगम को कृषि विभाग द्वारा हस्तानान्तरण किया गया था इसलिए इस पर नगर निगम कोई आपत्ति नहीं दर्ज कर रहा है। अन्य भूखंड जिसमें जीरोमाइल ट्रांसपोर्ट नगर आदि शामिल है उनपर नगर निगम द्वारा कोई आपत्ति नहीं है।
  •  पटना नगर निगम अंतर्गत सभी अंचलों, प्रमंडलों एवं मुख्यालय मौर्या लोक कॉम्पलैक्स में पड़े Scraps का मूल निर्धारण कर उसे बिक्री किया जाएगा। इसके लिए एजेंसी का चयन किया जाएगा।
  •  रामाचक बैरिया नगर निगम की 35 से 40 एकड़ भूमि पर वर्षो से जमा हुई लीगेसी वेस्ट से निकलने वाले लीचेट को ट्रीटमेंट कर बादशाही नाले में डाला जाएगा। लीचेट को ट्रीटमेंट करने के लिए नगर निगम द्वारा प्लांट लगाया जाएगा। फिलहाल यह तरल पदार्थ जमीन पर यूंही निकलता है और जगह को अनुपयोगी बनाता है। इस प्रस्ताव को स्थाई समिति की स्वीकृति दी गई है।
  •  पटना नगर निगम स्थित छोटे छोटे नालों की उड़ाही करने के लिए 6 MINI EXCAVATOR MACHINE की खरीद को स्वीकृति दी गई है।
  •  पटना नगर निगम क्षेत्र में रोड की सफाई एवं धुलाई के लिए बड़ी स्वीपिंग मशीन की खरीद की जाएगी। यह मशीन आम स्वीपिंग मशीन से अलग होगी। यह ना सिर्फ धूल कण की सफाई करेगी बल्कि रास्ते में आने वाले कचरे, प्लास्टिक, घासफूस और कीचर को भी साफ करेगी।
  • नगर निगम द्वारा चल रही ओपेन टीपर को क्लोज टीपर में परिवर्तन करने के लिए स्वीकृति दी गई है। टेंडर की प्रकिया द्वारा इसके लिए एजेंसी का चयन किया जाएगा।
  •  व्यवसायिक क्षेत्रों के लिए 40 Litter picker machine क्रय करने की स्वीकृति दी जाएगी।  
  •  पटना नगर निगम द्वारा शहर में छोटे ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण करवाया जाएगा। जहां से कचरा डंपिंग यार्ड तक ले जाया जाएगा। इसके लिए जगह चिन्हित करने की स्वीकृति दी गई। 
  •  जेम पोर्टल से कुल 29241 जोड़ी ( नीला एवं हरा) डस्टबिन क्रय करने एवं स्लम में उसे बांटने पर स्वीकृति दी गई।


बैठक के दौरान पटना नगर निगम क्षेत्र में भूगर्भ नाला निर्माण, कर्मियों के सेवा विस्तार संबंधित कई मामलों को स्वीकृति दी गई जो निम्नलिखित है।

  • वार्ड संख्या – 8 के अन्तगर्त राजवंशी नगर संप हाउस से एल.बी.डब्लू स्टेडियम रोड में आर. सी.सी नाला के निर्माण पर व्यय होने वाली राशि 1,72,42,100 को स्थाई समिति द्वारा स्वीकृत किया गया।
  • वार्ड संख्या 20 के अंर्तगत आर.सी.सी ड्रेन राजवंशी नगर रोड नंबर – 1 से मोहनपुर तक नाला निर्माण पर व्यय होने वाली राशि 1,86,63,700 को प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
  • वार्ड संख्या 20 के अंतर्गत विश्वविरैया भवन के पीछे चारदिवारी से अटल पथ तक भूगर्भ नाला निर्माण पर व्यय होने वाली राशि 37,82,800 की प्रशासनिक स्वीकृति स्थाई समिति द्वारा दी गई।
  • वार्ड संख्या 22 के अंतर्गत अटल पथ के पीथे ए.एन कॉलेज चारदिवारी से बोरिंग रोड तक आर.सी.सी ड्रेन निर्माण पर व्यय होने वाली राशि 01,27,68,900 को स्थाई समिति द्वारा प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
  • वार्ड संख्या 48 के अंर्तगत एन.सी.सी ऑफिस के पीछे फिजिकल कॉलेज कैम्पस के पास भूगर्भ नाला के निर्माण के लिए व्यय होने वाली राशि 39,32,200 रूपए की प्रशासनिक स्वीकृति स्थाई समिति द्वारा दी गई।
  • वार्ड संख्या 56 के अंर्तगत पी सी सी सड़क एवं नाला निर्माण के लिए स्वीकृति दी गई।
  • पटना नगर निगम क्षेत्र के सड़को के निर्माण के लिए अनापत्ति प्रमाण- पत्र स्वीकृत की गई।
  • पटना नगर निगम में कार्यरत अवधेश कुमार, महापौर के निजी सहायक का संविदा पर सेवा विस्तार की स्वीकृति दी गई।
  • जय प्रसाद लेखापाल अजिमाबाद को संविदा पर नियुक्ति के लिए स्थाई समिति द्वारा स्वीकृति प्रदान की गई।
  • पटना नगर निगम में कार्यरत संविदा कर संग्रहको को मासिक मानदेय राशि में बढ़ोत्तरी को मंजूरी दी गई।
  • दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी  मिशन ( DAY-NULM) के तहत स्वयं सहायता समूहों द्वारा थर्मोकोल की जगह पत्ते से बने थाली एवं कटोरी के निर्माण के लिए लधु उद्योग स्थापित करने के लिए राशि की स्वीकृति प्रदान की गई।

सशक्त स्थाई समिति की बैठक के दौरान नगर आयुक्त श्री हिमांशु शर्मा उप नगर आयुक्त श्री राकेश कुमार झा,  उप नगर आयुक्त श्री अभिषेक आनंद एवं स्थाई समिति के माननीय सदस्य  श्री इंद्रजीत कुमार चंद्रवंशी, माननीय पार्षद श्री मुन्ना जयसवाल उर्फ मनोज कुमार, माननीय पार्षद श्रीमती दीपा रानी खान, माननीय पार्षद श्रीमती कावेरी सिंह, माननीय पार्षद श्री विकी मौर्या आदि उपस्थित रहे।

Suggested News