बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

BIHAR NEWS : होमगार्ड की बहाली में फिर पकड़ा गया मुन्ना भाई, चचेरे भाई के बदले दौड़ में हुआ था शामिल

BIHAR NEWS : होमगार्ड की बहाली में फिर पकड़ा गया मुन्ना भाई, चचेरे भाई के बदले दौड़ में हुआ था शामिल

JEHANABAD : जहानाबाद एरोड्रम में होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया बीते 15 जुलाई से चल रहा है। आज मंगलवार को रतनी प्रखंड की शारीरिक जांच प्रक्रिया चल रही हैं। इस दौरान जांच के क्रम में एक मुन्ना भाई गिरफ्तार हो गया। बताया जाता है कि चचेरे भाई के बदले दौड़ में शामिल होने के लिए प्रेम कुमार नामक व्यक्ति आया था। जो परस बीघा थाना क्षेत्र के पंडूई गांव का रहनेवाला है। इस मुन्ना भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।


ज्ञात हो कि गुड्डू कुमार नामक व्यक्ति 2011 में होमगार्ड बहाली के लिए आवेदन किया था। जिसका दौड़ आज था। गुड्डू कुमार को उसमें शामिल होना था और उसमें शामिल भी हुआ। लेकिन पानी पीने के बहाने दौड़ के मैदान से बाहर निकल कर चेस्ट नंबर अपने चचेरे भाई प्रेम कुमार को दे दिया। 

इसके बाद प्रेम कुमार दौड़ के मैदान में आकर दौड़ लगाने लगा। लेकिन इस प्रक्रिया में लगे पदाधिकारियों को शक हुआ की किसी के द्वारा फर्जीवाड़ा किया जा रहा है। इसके बाद पुलिस ने प्रेम कुमार को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई। 

अनुमंडल पदाधिकारी अशोक पांडे ने बताया की अभी तक बहाली प्रक्रिया में दो मुन्ना भाई गिरफ्तार हुए है। सोमवार को भी एक मुन्ना भाई अपने बाप के बदले दौड़ लगाते हुए गिरफ्तार हुआ था। उन्होंने कहा की जो लोग भी बहाली प्रक्रिया में गड़बड़ी करते हुए पकड़े जाएंगे। उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से बहाली प्रक्रिया को संपन्न कराना हम लोगों का दायित्व है। इसलिए किसी भी हाल में लोगों को गड़बड़ी नहीं करने दी जाएगी और शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से बहाली प्रक्रिया संपन्न होगा।

जहानाबाद से गौरव की रिपोर्ट 

Suggested News